नए विमान से परिवार समेत तिरुपति बालाजी पहुंचे सीएम शिवराज, कल करेंगे दर्शन

नए विमान से परिवार समेत तिरुपति बालाजी पहुंचे सीएम शिवराज, कल करेंगे दर्शन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने नए विमान (Plan) से सोमवार (Monday) को पहली बार उड़ान भरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) नए विमान से सोमवार देर शाम परिवार (Family) सहित तिरुपति (Tripathi) के लिए रवाना हुए। इस दौरान वे हैदराबाद (Hydrabad) पहुंचे। जहां शमशाबाद (Shamshabad) में ग्राम मुचीनतल स्थित श्री चिन्ना जीयर स्वामी आश्रम में रुके। यहां सीएम शिवराज स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए और रात्रि विश्राम किया।

कल करेंगे भगवान बालाजी के दर्शन
इसके बाद सीएम शिवराज ने तिरुपति के लिए उड़ान भरी। बुधवार को वे तिरुपति बालाजी मंदिर (Balaji Mandir) में भगवान वेंकटेश के दर्शन करेंगे। फिलहाल सीएम परिवार समेत तिरूपति के रेस्ट हाउस (Rest House) में रुके हैं। उनके साथ पत्नी साधना सिंह (Wife Sadhana Singh) और उनके दोनों बेटे भी मौजूद हैं। सीएम शिवराज हर साल तिरुपति में भगवान वेंकटेश के दर्शन करने जाते हैं।

यह है प्लेन की खासियत
मध्य प्रदेश सरकार ने 60 करोड़ रुपये की कीमत से नया विमान एयरकिंग बी-250 खरीदा है। ये विमान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह प्लेन दुनियाभर के तमाम बड़े बिजनेसमैन की पहली पसंद माना जाता है। किंग्स एयर क्राफ्ट विश्व में सबसे ज्यादा प्रचलित है। ये मीडियम रेंज होने के कारण, किसी भी जगह आसानी से उतारे जाने के कारण बिजनेसमैन ग्रुप की पहली पसंद है। प्लेन डुअल फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टमट्रैफिक अलर्ट और भिड़ने की स्थिति से आगाह कर सकता है। इसमें ऑटोमेटिक फ्लाइट गाइडेंस सिस्टम। किंग एयर 250 इंटीरियर और सीटों को बहुत ही तैयार व सुसज्जित किया गया है, जिन्हें आसानी से झुकाया, गिराया और वापस खड़ा किया जा सकता है। इसके अंदर की बनावट ऐसी है, जो एक आलीशान क्लब में तब्दील हो जाती है, जहां बिजनेस मीटिंग्स या दोस्तों के साथ पार्टी हो सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews