उपचुनाव में मिली जीत के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिवराज, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

madhya pradesh

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) सोमवार देर शाम दिल्ली पहुँच गए हैं| जहां वे मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाक़ात करेंगे| उपचुनाव (Byelection) में मिली जीत के बाद शिवराज की मोदी से यह पहली मुलाक़ात होगी| इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच कई अहम् मुद्दों पर चर्चा होगी|

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश योजना के तैयार किए जा रहे रोडमैप की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के साथ राज्य में हाउसिंग-फॉर-ऑल, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और अन्य महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के मुद्दों पर चर्चा करेंगे|

इसके अलावा प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति और संक्रमण को नियंत्रण के लिए उठाये कदमों की जानकारी देंगे| मुख्यमंत्री किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे| सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री केंद्र से मिलने वाली लंबित राशि राज्य को देने का प्रधानमंत्री से अनुरोध कर सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews