सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवार को मिलेगी 1 लाख की अनुग्रह राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में अब कोरोना (corona) से मुत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 1 लाख रूपये की राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने यह बड़ी घोषणा गुरुवार को की। सरकार पहले ही कोरोना से पीड़ित आयुष्मान कार्ड की पात्रता वालों का मुफ्त इलाज कराने की घोषणा कर चुकी है।

Black fungus का निःशुल्क इलाज करेगी शिवराज सरकार, अधिकारीयों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से मौत होने पर पीड़ित परिवार को 100000 रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। गुरुवार को यह घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि जो व्यक्ति इस दुनिया में नहीं रहा उसकी पूर्ति तो सरकार नहीं कर सकती लेकिन सरकार की कोशिश है कि हर पीड़ित परिवार को कुछ न कुछ राहत मिल पाए। इसके पहले मुख्यमंत्री कोरोना वारियर्स के परिजनों को 50 लाख रूपये व पत्रकारों की मृत्यु होने पर उनके परिजनो को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा कर चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्चों के लिए 21 वर्ष की आयु पूरी होने तक 5000 रूपये प्रतिमाह की पेंशन, मुफ्त राशन व मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा भी सरकार कर चुकी है। शिवराज ने पहले यह साफ कर दिया है कि आयुष्मान कार्डधारी हर परिवार का इलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में निशुल्क कराया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने यह भी घोषणा की है कि ब्लैक फंगस को भी अब सरकार आयुष्मान कार्डधारियों के लिए इलाज की पात्रता में लाएगी और इसका भी मुफ्त इलाज किया जाएगा।

इससे पहले गुरूवार को कोरोना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से कम हो रहा है अधिकांश जिलों में सप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट (positivity rate) 10% से कम रह गई है और नए केसों में लगातार कमी देखी जा रही है। वही सीएम शिवराज ने एरिया स्पेसिफिक (area specific) रणनीति बनाए जाने और आगामी 31 मई तक कोरोना संक्रमण को समाप्त करने की बात पर जोर दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews