अस्पताल से CM का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अस्पताल से CM का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

इंदौर।आकाश धोलपुरे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाजरत है। आज उनका मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया गया जिसके बाद अचानक उनका अस्पताल से ही एक वीडियो बाहर आया और वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, सीएम शिवराज आज पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को टीवी पर देख रहे थे उसी दौरान ये वीडियो हर एंगल से बनाया गया। अब इस वीडियो पर कांग्रेस चुटकी ले रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने तो एक ट्वीट के जरिये वायरल वीडियो पर दनादन सवाल दाग दिए। ट्वीट में कांग्रेस नेता ने सवाल उठाए कि शिवराज जी, कोरोना पॉजेटिव से अस्पताल में कोई नही मिल सकता है ! फिर वीडियो किसने बनाया ? वही कांग्रेस प्रवक्ता के.के.मिश्रा ने ये भी सवाल उठाया कि मन को बात कार्यक्रम खत्म होने के पहले वीडियो बाहर कैसे आया इतना ही नही मिश्रा ने आपदा में अवसर की बात बोलकर तंज भी कसा।

बता दे कि इसके पहले शनिवार को जैसे ही मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी तब पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह ने भी सीएम शिवराज के स्वस्थ होने की कामना के साथ ही ट्वीट कर सीख देते हुए व्यथा भी बतलाई थी। फिलहाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री इलाजरत है और वही कांग्रेस भी अब सवालो के शिंकजे कस रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews