कांग्रेस सरकार अंगद के पांव की तरह मजबूत और स्थिर – पूर्व नेता प्रतिपक्ष

कांग्रेस सरकार अंगद के पांव की तरह मजबूत और स्थिर – पूर्व नेता प्रतिपक्ष

भोपाल//पंकज सिंह . मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी उथल-पुथल के बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। बीजेपी पर जुबानी प्रहार करते हुए अजय सिंह ने कहा कि भाजपा का कभी भी लोकतंत्र पर विश्वास नहीं रहा है। उसने हमेशा छल कपट, षडयंत्र साजिश और लोगों को गुमराह कर सत्ता हथियाने की कोशिश की है।

साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि पिछले 15 साल में कांग्रेस पार्टी तीन अविश्वास प्रस्ताव भाजपा सरकार के खिलाफ लेकर आई। सदन में इस पर चर्चा ना हो और भाजपा के नेता बेनकाब ना हो पाए इसलिए तत्कालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा ने यह साजिश रची है।

सिंह ने यह भी कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है पूर्व मुख्यमंत्री चौहान और भाजपा नेता अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने ईवीएम मशीन और अन्य कुत्सित प्रयासों से सत्ता में आने के जो सपने पाल रखे है, उसे प्रदेश की जनता ने मुंह तोड़ जवाब दे दिया है।

शिवराज पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सत्ता में ना आ पाने की वजह से डिप्रेशन में चले गए और येन केन प्रकारेण अपना डिप्रेशन दूर करने के लिए सत्ता में आने की हर घिनौनी कोशिशें कर रहे हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष सिंह ने विश्वास जताया है कि कांग्रेस की सरकार अंगद के पांव की तरह मजबूत और स्थिर है। भाजपा अपनी कोशिशों में असफल हुई है और उसी तरह उनका यह प्रयास भी असफल हो गया है। शिवराज को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि शिवराज सत्ता में वापसी का जो सपना देख रहे हैं, उससे खुद भाजपा में दो फाड़ हो गए हैं। शिवराज विरोधी खेमा भाजपा की हार के लिए चौहान को ही जिम्मेदार मानता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews