जिला कलेक्टर ने लगाया विधानसभा सत्र के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैन, कांग्रेस हुई हमलावर

congress

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। देशभर में कृषि बिल (Agriculture Bill) को लेकर किसान द्वारा आंदोलन (Farmer’s Protest) किया जा रहा है, वहीं किसानों के समर्थन (Farmers Support) में और कृषि बल को काला कानून (Black Law) बताते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) ने पार्टी के स्थापना दिवस (Congress Foundation) को किसानों के नाम किया है। साथ ही कांग्रेस ने 28 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र (Winter Session) के पहले दिन ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा जाने का ऐलान किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने प्रदेशभर के किसानों से अपने-अपने ट्रैक्टर (Tractors) और बैलगाड़ी (Bullock cart) के साथ भोपाल आने के लिए आह्वान किया है। लेकिन बीते दिन शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले ही भोपाल कलेक्टर द्वारा एक आदेश जारी किया गया जिसके बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है।

ये भी पढ़े- ट्रैक्टर से विधानसभा नहीं जा पाएंगे कांग्रेस विधायक, कलेक्टर ने जारी किये प्रतिबन्ध के आदेश

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अविनाश लवानिया (Collector and District Magistrate Avinash Lavania) द्वारा शुक्रवार को एक आदेश (Order Issued) जारी किया गया है जिसमें 28 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक विधानसभा परिसर के 5 किलोमीटर की परिधि में भारी वाहन जैसे ट्रैक्टर, ट्रक डंपर, ट्राली और धीमी गति से चलने वाले वाहन जैसे बैलगाड़ी, टांगा, टुक्का के आवागमन पर रोक लगा दी है। कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद कांग्रेस राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है।

मध्यप्रदेश विधानसभा के 5 किलोमीटर की परिधि में लगे भारी वाहन और धीमी गति वाले वाहन के प्रतिबंध को लेकर पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी (Congress Leader Jitu Patwari) ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। ट्विटर पर जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने ट्वीट करते हुए लिखा शिवराज सरकार (Shivraj Government) द्वारा विधानसभा सत्र से पहले शहर में ट्रेक्टर, ट्रॉली और बैलगाड़ी पर प्रतिबंध लगाना किसान विरोधी मानसिकता दर्शाता है। सरकार के ऐसे तुग़लक़ी फ़रमान कांग्रेस को किसानों की आवाज बनने से कभी नहीं रोक पायेंगे। 28 दिसंबर को सभी विधायक ट्रेक्टर से ही विधानसभा जायेंगे।

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र (Winter session of Madhya Pradesh Legislative Assembly) 28 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक चलेगा। वहीं कृषि बिल को लेकर चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कांग्रेस ने विधानसभा सत्र के पहले दिन ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर विधानसभा के घेराव करने का ऐलान किया था। 28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस भी है। कांग्रेस द्वारा विधानसभा का घेराव और प्रदर्शन करने को लेकर चेतावनी दी गई थी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के किसान समर्थन में होने वाले प्रदर्शन और घेराव को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा के 5 किलोमीटर परिधि में भारी वाहन जैसे ट्रैक्टर ट्रॉली डंपर और धीमी गति से चलने वाले वाहनों के यातायात को बाधित करते हुए बैलगाड़ी, तांगा, टूक्का जैसे वाहनों के आने जाने पर रोक लगा दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews