सिंधिया के इंदौर दौरे से पहले कांग्रेस का पोस्टर वार -कब उतरोगे सड़क पर महाराज

सिंधिया के इंदौर दौरे से पहले कांग्रेस का पोस्टर वार -कब उतरोगे सड़क पर महाराज

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश में उपचुनाव (MP Byelection) के एपिसेंटर सांवेर में आज सीएम शिवराजसिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhaan) और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) 2390 करोड़ की नर्मदा परियोजना का भूमिपूजन (Bhoomi Pujan of Narmada Project) करेंगे। उपचुनाव के लिहाज से दोनों का साथ आना एक बड़ा राजनीतिक स्टंट माना जा रहा है क्योंकि एक बड़े आयोजन के दौरान वो किसानों और सांवेर की जनता को संबोधित भI करेंगे। बता दे कि एक सप्ताह पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamalnath) भी सांवेर आये थे और उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा भर दी थी। तब से ये कयास लगने शुरू हो गए थे सीएम शिवराज और सिंधिया सांवेर जरूर आएंगे।

इधर, कांग्रेस ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए इंदौर – सांवेर मार्ग की सड़क पर ऐसे पोस्टर चिपका दिए है जो सीधे कांग्रेस (Congress) छोड़ बीजेपी (BJP) में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सवाल उठाते दिख रहे है। दरअसल, सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ने के पहले ही कहा था कि मैं गरीबो, बेरोजगारों और किसानों के लिए सड़कों पर उतरूंगा। अब कांग्रेस सड़क पर पोस्टर चिपका कर सिंधिया से सवाल पूछ रही है। क्योंकि सिंधिया एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होते हुए सांवेर पहुंचेंगे लिहाजा सिंधिया के सांवेर आगमन के पहले ही कांग्रेसियों ने सड़क पर लगाए पोस्टर लगा कर बड़ा राजनीतिक वबाल मचा दिया है। सड़क पर लगाये गए पोस्टर में लिखा है कि “सड़क पर कब आओगे महाराज”, “सड़क पर उतरने के नाम से गिराई थी सरकार,वादा कर के भूल गए महाराज”, “महाराज,जनता कर रही इंतजार”

कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल ने बीजेपी सरकार और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो बड़े बड़े हवाई जहाजों में सफर कर रहे और सड़क पर जनता परेशान है ऐसे में उन्हें सड़क पर उतरना चाहिए और इंदौर में कोरोना से बिगड़े हालातो को देखना चाहिए। क्योंकि शहर में तेजी से फैल रहे संक्रमण के चलते अस्पतालों में मरीजो के इलाज के लिए जगह नही और यहां तक शमशान में अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग लिस्ट है। ऐसे में वो करोड़ो के कार्यक्रम कर रहे क्या वो इन रुपयों से गरीबो का दुःख दर्द दूर नही कर सकते।फिलहाल, कांग्रेस द्वारा लगाए गए सड़क पर पोस्टर से प्रदेश की सियासत मे उबाल आना स्वाभाविक है ऐसे में बीजेपी कांग्रेस के रोड़ पोस्टर वार का जबाव किस तरह से देगी ये देखना दिलचस्प होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews