इंदौर में एक बार फिर Corona ब्लास्ट, 10 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

इंदौर में एक बार फिर Corona ब्लास्ट, 10 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

इंदौर, आकाश धोलपुरे 

अगस्त माह कोविड संक्रमण के लिहाज से इंदौर के लिये मुश्किल भरा नजर आ रहा है। दरअसल, इस माह के पहले 16 दिन में ही में 3 दफा कोरोना संक्रमण के मामले 200 के आंकड़े को पार कर गए। जहां 9 अगस्त की रिपोर्ट में 208 मरीज कोविड पॉजिटिव आये थे वही 15 अगस्त को 214 और रविवार याने 16 अगस्त को 245 संक्रमित सामने आए है। कुल मिलाकर अगस्त माह में अब तक अनलॉक इंदौर में कोरोना के एक के बाद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए है।

रविवार को इंदौर में कोरोना संक्रमण के 245 पॉजिटिव मरीज सामने आए है। देर रात चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जिला इंदौर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 10 हजार पार कर गया है। इंदौर में अब तक 10049 कोविड पेशेंट सामने आए है। वही 2 लोगो की मौत के बाद कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 344 तक जा पहुंचा है। वही जिले में एक्टिव केस भी 3 हजार को पार कर गए है याने की वर्तमान में अलग अलग कोविड अस्पतालों में 3087 मरीजो का इलाज जारी है। वही रविवार को 60 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया और मिलान करने के बाद ये आंकड़ा 280 तक बताया जा रहा है। जिसके बाद इंदौर में अब तक कुल 6618 मरीजो ने कोरोना को हराकर जंग जीत ली है जिन्हें स्वस्थ होने के बाद अस्पतालो से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, इंदौर
(Sero Surveillance बुलेटिन 16.08.2020)

शहर में कोरोना संक्रमण के sero surveillance सर्वे की ये है स्थिति

डीन चिकित्सा महाविद्यालय, इंदौर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 16.8.2020 रविवार को sero surveillance सर्वे के लिए रविवार तक कुल एकत्रित सैम्पल की संख्या 3943 है। वही अकेले रविवार को 862 सैम्पल लिए गए जिनमे 341 पुरुष और 306 महिलाओ के सैम्पल लिए गए है । इसके अलावा 215 सैम्पल सीरो सर्वे के तहत रविवार को लिये गए है। बता दे कि एंटी बॉडीज का पता लगाने के लिए सीरो सर्वे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके परिणाम सामने आने के बाद शहर के लिए कुछ नए विकल्प खुल सकते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews