Coronavirus In MP: पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोट कोरोना पॉजिटिव

mp-Finance-Minister-asked-the-earning-departments-to-fill-up-the-treasures

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नही ले रहा है, आए दिन नेता-अभिनेता इसकी चपेट में आ रहे है। अब कमल नाथ सरकार में वित्तमंत्री रहे और जबलपुर से कांग्रेस विधायक तरुण भनोत (Congress MLA Tarun Bhanot) कोरोना की चपेट में आ गए है। भनोट की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं।

संपर्क में आए नेताओं और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। खबर है कि भनोट शनिवार को  कलेक्टर ऑफिस (Collector Office) में एक बैठक में शामिल हुए थे। फेसबुक पर जारी एक पोस्ट के जरिए भनोट ने लिखा है किमैने गत दिवस स्वास्थ ठीक नहीं होने के कारण कोविड-19 की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जो भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में रहे हैं, कृपया वे अपने स्वास्थ का ध्यान दें, जरूरत पड़े तो जांच भी कराएं।मुझे पूरा विश्वास है कि आपकी शुभकामनाओं से मैं जल्द ही स्वस्थ हो जाऊंगा। पुनः स्वस्थ होने तक मैं आपके बीच नहीं आ पाऊंगा, लेकिन आपकी समस्याओं और शिकायतों के लिए मेरा मोबाइल नंबर चालू है। साथ ही मेरे युवा साथियों की टीम भी विधानसभा क्षेत्र में आपकी सेवा के लिए सक्रिय है।सभी स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें, दीर्घायु हों…यही कामना है।

बता दे कि  मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ कोरोना (Corona) का कहर जारी है, इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71 हजार के पार हो गया है। रोजाना बड़ी संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं।खास करके राजनेता इसकी चपेट में तेजी से आ रहे है।एमपी में अबतक कई भाजपा-कांग्रेस के विधायक और कैबिनेट मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके है।खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी संक्रमित हो चुके है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews