Corona Update: इंदौर में फिर मिले 56 नए पॉजिटिव, 3000 के पार पहुंचा आंकड़ा

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

इंदौर।

मध्यप्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में दिनों दिन हालत बिगड़ते जा रहे है। यहां आए दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।आज रविवार देर रात फिर इंदौर में 56 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है।इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है और पॉजिटिव व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यहां कुल मरीजों की संख्या 3064 हो गई है और मृतकों की संख्या 116 हो गई है।वही प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के पार हो गया है और मृतकों की संख्या 275 हो गई है।

दरअसल इंदौर में आये दिन बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। इसीबीच रविवार को 56 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गयी है जिसकेसाथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3064 हो गई है और दो लोगों के इस संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या 116 पहुँच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 857 सैंपलों की जांच की गई। जिनमें 704 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इंदौर में अब तक 20 हजार 921 सैंपल जांचे जा चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि अबतक कुल 1476 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 1472 रह गई है।

इससे पहले रविवार को ही इंदौर बीजेपी के एक बड़े नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उन्हें गंभीर स्थिति में इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था| जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है । यह नेता पहले एबीवीपी से जुड़े हुए थे और वर्तमान में बीजेपी के शिक्षा प्रकोष्ठ के सक्रिय पद पर हैं । वहीँ शनिवार देर रात रिपोर्ट में फिर 75 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। ऐसे में इंदौर का आंकड़ा अब तीन हजार के पार हो गया था।वही तीन मरीजों की मौत होने की पुष्टि के बाद मृतकों की संख्या 114 पर पहुंच चुकी थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews