Corona Update : इंदौर में फिर मिले 79 पॉजिटिव, 53 लोग स्वस्थ होकर लौटे घर

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) के मिनी मुंबई(mini mumbai) इंदौर(indore) में कोरोना(corona) का कहर जारी है। वही लगातार आ रहे नए मामले सरकार के लिए चिंता का विषय बने हुए है। इसी बीच मंगलवार को इंदौर में एक बार फिर 79 नए मरीजों की रिपोर्ट(report) पॉजिटिव(positive) आई है। जिसके साथ ही जिले में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3182 पहुंच गई है। इनमें से 53 मरीज बुधवार को स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं अब तक 119 की मौत भी हुई है।

दरअसल मंगलवार को इंदौर में एक बार फिर 79 नए मरीजों के संक्रमित होने कि पुष्टि की गयी है। जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3182 पहुंच गई है। मंगलवार को 836 सैंपलों(samples) की जांच की गई।जिसमें से 749 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव(negative) आई है। वहीँ अबतक कुल 119 लोग अपनी जान गवां चुके है। हलाकि राहत की बात ये है कि बुधवार को अलग अलग अस्पतालों(hospital) से 53 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिसके साथ ही जिले में 1537 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इधर 1526 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को इंदौर में एक डॉक्टर(doctor) समेट लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जानकारी के मुताबिक जो डॉक्टर पॉजिटिव आये थे वो एमवाय अस्पताल के निश्चेतना विभाग में कार्यरत थे किन्तु उनकी ड्यूटी(duty) कोरोना संदिग्ध के बीच टीबी(TB) एंड चेस्ट विभाग में भी लगी थी। माना जा रहा है कि डॉक्टर वहीँ संक्रमित हुए थे। इधर सोमवार को इंदौर में 756 सैंपलों(samples) की जांच हुई। नए 39 मरीजों के मिलने के बाद अब कुल संक्रमितों कि संख्या 3103 हो चुकी थी। वहीँ एक मरीज की मौत होने की पुष्टि होने के बाद मृतकों की संख्या 117 पहुँच गयी थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews