खरगोन में कर्फ्यू, SP को लगी गोली, भारी पुलिस बल तैनात, परीक्षाएं स्थगित, गृहमंत्री का बड़ा बयान

NAROTTAM MISHRA

खरगोन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले (Khargone News) में रविवार रामनवमी पर निकली शोभायात्रा में पथराव के बाद माहौल गर्म बना हुआ है। हादसे में एसपी और टीआई समेत कई पुलिस वाले घायल हुए है, जिसके बाद प्रशासन ने पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।इधर, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि जिस घर से पत्थर निकलेगा,उसे पत्थरो का ढेर बना देगे।खरगोन में 77 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े.. Mandi bhav: 11 अप्रैल 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

दरअसल, रविवार को खरगोन के तालाब चौक और तवड़ी इलाके में रामनवमी के जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने इमलीपुरा क्षेत्र समेत कई जगहों पर पथराव कर दिया। वही तालाब चौक, भावसार मोहल्ला व गोशाला मार्ग पर कई घरों और वाहनों के साथ सराफा क्षेत्र में कुछ दुकानों में आग लगा दी गई। गोशाला मार्ग स्थित शीतला माता मंदिर में तोड़फोड़ की गई।इस दौरान उपद्रवियों द्वारा पेट्रोल बम भी फेंके गए। हालात काबू करने पहुंचे एसपी सिध्दार्थ चौधरी पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया, इस दौरान उन्हें पैर में गोली जा लगी।

IMD Alert: फिर बदलेगा मौसम, 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तर भारत में लू का अलर्ट

वही  टीआइ बनवारी मंडलोई, 1 पुलिसकर्मी सहित 20 लोग घायल हो गए,सूचना मिलने पर DIG तिलक सिंह, SP सिद्धार्थ चौधरी, कलेक्टर अनुग्रहा पी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हालात को काबू में लेने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। प्रभावित क्षेत्रों में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) तैनात किया गया है।  स्थिति को नियंत्रण करने के लिए प्रशासन ने कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है।इसके बाद गृह मंत्री नरोत्तम का बड़ा बयान सामने आया है।गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर का ट्वीट

खरगोन कलेक्टर (Khargone Collector) ने ट्वीट कर लिखा है कि पूरे खरगोन शहर में कर्फ़्यू लागू है। मेडिकल इमरजेंसी सेवा के लिए ADM  एसएस मुजाल्दा के नं. 9425192554, खरगोन SDM  मिलिंद ढोके के नं. 9826035969, SDOP  रोहित अलावा के नं. 8878626928 और टीआई  बनवारी मंडलोई के नं. 9827343799 पर संपर्क कर सकते हैं।अपर कलेक्टर  एसएस मुजाल्दा ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत आज से आगामी आदेश तक संपूर्ण शहर में प्रतिबंधात्मक आदेश किये जारी। जारी आदेश के उल्लंघन करने पर भादवि की धारा 188 के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

परीक्षा स्थगित

खरगोन शहर कर्फ्यू के चलते कक्षा 8वीं और महाविद्यालयीन स्नातक और स्नातकोत्तर की सोमवार को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। आगामी आदेश तक परीक्षाएं स्थगित रहेंगी।कलेक्टर ने खरगोन शहर में जिन कक्षाओं 8 वीं और महाविद्यालयीन स्नातक और स्नातकोत्तर की आज परीक्षा होनी थी। उनकी परीक्षा स्थगित की गई है। आगामी आदेश पर यह परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।यह आदेश सिर्फ खरगोन शहर के परीक्षा केंद्रों पर होनी वाली परीक्षा को लेकर है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews