नाथ को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग, PC बोले-उपचुनाव बाद दोबारा बनेगी सरकार

नाथ को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग, PC बोले-उपचुनाव बाद दोबारा बनेगी सरकार

भोपाल।
बहुमत ना होने के चलते भले ही प्रदेश से कमलनाथ की सरकार चली गई है लेकिन नेता अब भी फिर से सरकार बनाने का दावा ठोकने से पीछे नही हट रहे है।एमपी कांग्रेस के ट्वीटर हैंडलर के दावे के बाद कार्यवाहक मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। शर्मा का कहना है कि उपचुनाव होने के बाद एक बार फिर सरकार कांग्रेस बनाएगी और कमलनाथ दोबारा से मुख्यमंत्री बनेंगे।वही उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस विधायकों ने कांग्रेस आलाकमान से अनुरोध किया है कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए।हम सब विधायक सदन में उनकी अगुवाई में जनता की आवाज़ उठाएंगे।

आज मीडिया से चर्चा के दौरान शर्मा ने कहा कि अब जो बनेगी नई सरकार में बीजेपी की अल्पमत सरकार है।जब तक उप चुनाव नहीं जीत जाते, तब तक अल्पमत की सरकार रहेगी।पूर्व विधायकों की वापसी पर कहा कि उनको जो करना है करें वह जाने।बीजेपी के विधायक दल के नेता चुने जाने पर बोले एलीफेंट ट्रेनिंग के मास्टरमाइंड ही बनेंगे मुख्यमंत्री।

वही कोरोना वायरस के खतरे को लेकर पीसी शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित रहे, भीड़ भाड़ में ना जाएं।अनावश्यक रूप से घर से ना निकले, जरूरत पड़ने पर ही घर से निकले।कोरोना का असर यदि मध्यप्रदेश में बड़ा भयावह स्थिति तो हो सकती है, सरकार को पूरी ताकत इससे निपटने में झोंकनी होगी।

इससे पहले जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय समेत कई बड़े नेताओं ने हार मान ली थी , बावजूद इसके पीसी दावा करते रहे कि वे फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करके रहेंगे, हमारे संपर्क में कई बीजेपी विधायक है हालांकि फ्लोर टेस्ट के पहले ही कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया था और पीसी का दावा, महज एक दावा बनकर रह गया। लेकिन सत्ता हाथ से जाने के बाद एक बार फिर पीसी ने ये दावा किया है कि वे दोबारा सरकार बनाएंगे और कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे।वही एमपी कांग्रेस के ट्वीटर हैंडलर पर भी सरकार के दोबारा लौटना का दावा किया जा रहा है। अब देखना ये है कि पीसी का दावा इस बात सच होता है या नही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews