कोरोना काल के बीच इंदौर के इंडेक्स हॉस्पिटल से मरीज हुए डिस्चार्ज, अब तक 150 से ज्यादा स्वस्थ

कोरोना काल के बीच इंदौर के इंडेक्स हॉस्पिटल से मरीज हुए डिस्चार्ज, अब तक 150 से ज्यादा स्वस्थ

इंदौर।आकाश धोलपुरे

एक तरफ जहां इंदौर में कोरोना से संक्रमित मरीजो का आंकड़ा बढ़ाता ही जा रहा है वही दूसरी तरफ राहत देने वाली खबर भी सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आज इंदौर के इंडेक्स हॉस्पिटल से 40 से अधिक लोग कोरोना को हराने वाले योद्धा डिस्चार्ज हुए है।

इंडेक्स हास्पिटल से आज स्वस्थ होकर 43 मरीज अपने घर लौटे है। इसके बाद स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 150 के पार चला गया है और अब तक 177 लोग घर लौट चुके है। बताया जा रहा है कि इन सभी मरीजों की दो बार नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद आज सुबह सभी ले स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की गई। जिसके बाद सभी को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज होते वक्त कोरोना योद्धाओं का स्वागत प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने किया और शुभकामनाएं देने के साथ ही लोगो से आगे भी सतर्कता बतरने की अपील की है। बता दे कि आज ही इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जाड़िया ने आश्वस्त किया है अगले 2 दिनों में करीब 200 लोग और स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews