त्योहारों के मौसम में यात्रियों को रेलवे की नई सौगात, हबीबगंज से होते हुए चलेगी ये छह स्पेशल ट्रेनें

mp rail news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल में अनलॉक 4.0(unlock 4.0) के बाद से ही मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में एक बार फिर से ट्रेनों(trains) का परिचालन शुरू कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ कुछ रेल मार्गो पर यात्रियों की अधिक भीड़ और त्योहारों के मौसम को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने हबीबगंज(Habibganj) रेलवे स्टेशन के रास्ते गोरखपुर(gorakhpur) से बांद्रा(bandra), एलटीटी(LTT) और पनवेल(Panvel) के बीच 6 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन शुरू करने की बात कही है। ट्रेनों के परिचालन के साथ यात्रियों को काफी मदद मिलेगी।

दरअसल रेल मंडल ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के विदिशा, हबीबगंज, इटारसी व हरदा स्टेशनों पर रुकेगी। रेल मंडल ने जिन ट्रेनों को सहमति दी है। उसमें लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस (05063) गोरखपुर से प्रति सोमवार चल के मंगलवार की शाम लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। वही एलटीटी-गोरखपुर सप्ताहिक स्पेशल(05064) प्रति मंगलवार को चलकर हबीबगंज होते हुए तीसरे दिन गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। गोरखपुर – पनवेल स्पेशल एक्सप्रेस(05065) गोरखपुर से मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार चलकर अगले दिन पनवेल पहुंचेगी।

इसके साथ ही साथ पनवेल-गोरखपुर स्पेशल(05066) सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार की शाम को चलकर तीसरे दिन सुबह गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस (05067) गोरखपुर से बुधवार सुबह चलकर हबीबगंज होते हुए अगले दिन शाम में बांद्रा टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी। वहीं शुक्रवार की रात बांद्रा से खुलते हुए यह ट्रेन अगले दिन शाम के वक़्त गोरखपुर पहुंचेगी।

बता दें कि रेल मंडल ने कहा है कि इन ट्रेनों का परिचालन यात्रियों के बढ़ती भीड़ के दबाव में किया जा रहा है इसके साथ ही ये ट्रेन दोनों दिशाओं से चलकर भोपाल होते हुए विदिशा, हबीबगंज, इटारसी और हरदा स्टेशन पर रुकेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews