12 ज्वाइंट और डिप्टी कलेक्टरों के तबादले होंगे निरस्त, सरकार को चुनाव आयोग के सख्त निर्देश

12 ज्वाइंट और डिप्टी कलेक्टरों के तबादले होंगे निरस्त, सरकार को चुनाव आयोग के सख्त निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने राज्य सरकार (State Government) को 12 संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों के तबादले (Transfer) निरस्त करने को कहा है| 8 अक्टूबर को यह तबादले किये गए थे| चुनाव आयोग ने कांग्रेस (Congress) की शिकायत के बाद राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि 8 अक्टूबर को जिन 12 संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किये हैं, उन्हें निरस्त किया जाए।

चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को यह भी निर्देश दिए हैं कि अगर चुनाव के दौरान राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना की जरूरत है तो इसके लिए आयोग के पास नाम के पैनल भेजे जाएं ताकि आयोग पोस्टिंग के लिए नाम तय कर सके|

बता दें कि पिछले दिनों राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) मध्यप्रदेश के आचरण पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग नई दिल्ली में शिकायत की थी, कांग्रेस की और आचार संहिता प्रभावी होने के बावजूद उप चुनाव वाले क्षेत्रों में किए गए ट्रांसफर की सूची सौंपी गई थी। जिसमें शामिल अधिकारियों के तबादलों को जल्द निरस्त करने की मांग की गई थी।

राप्रसे के इन अधिकारियों के हुए थे तबादले

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews