दिग्विजय की Fake ID बनाकर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर सेल में शिकायत दर्ज

दिग्विजय की Fake ID बनाकर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर सेल में शिकायत दर्ज

भोपाल।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह(former chiefminister digvijay singh) ने मध्यप्रदेश साइबर सेल(cyber cell) में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि उनके नाम से ट्विटर(twitter) पर एक फर्जी आईडी बनायी गई है। जिससे आपत्तिजनक पोस्ट डाले जा रहे हैं। वहीँ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने साइबर सेल भोपाल के पुलिस अधीक्षक से फर्जी हैंडल बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे तत्काल बंद कराने का अनुरोध किया है।

दरअसल साइबर सेल थाना भोपाल(bhopal) को दी गई अपनी शिकायत में दिग्विजय सिंह ने कहा है की किसी व्यक्ति द्वारा मेरे नाम से फर्जी ट्विटर हैंडल बनाकर उस पर आपत्तिजनक पोस्ट डाले जा रहे हैं। ट्विटर से लिए गए स्क्रीनशॉट(screenshot) भी उन्होंने शिकायत पत्र के साथ संलग्न किए हैं। वहीँ उन्होंने कहा है कि इसे जल्द से जल्द बंद करना चाहिए । जिसके बाद मध्य प्रदेश साइबर सेल थाने के इंस्पेक्टर श्याम सिंह सोलंकी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ट्विटर इंडिया को हैंडल बंद करने और हैंडल बनाने वाले की जानकारी देने के लिए ई-मेल भेजा है। यह जानकारी साइबर सेल थाना भोपाल में फोन कॉल रिसीव करने वाले पुलिसकर्मी शिव कुमार ने दी है। शिव कुमार ने बताया कि दिग्विजय सिंह ने अपनी शिकायत में ट्विटर के पोस्ट भी साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि ट्विटर अकाउंट को बंद करने का हमें अधिकार नहीं है। इसे बंद करने के लिए ट्विटर को अनुरोध भेज दिया है। इसमें तीन-चार दिन का समय लगता है।

बता दें कि दिग्विजय सिंह का ट्विटर हैंडल @digvijaya28 है, जो कि वेरीफाइड आईडी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते है और हर मुद्दें पर अपनी बात भी रखते है। दिग्विजय हमेशा अपने ट्विटर हैंडल के जरीए मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना भी साधते रहते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews