शिवराज की इस मंत्री पर वन विभाग ने की FIR की मांग, ये है मामला

सीएम शिवराज सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली शिवराज सरकार (Shivraj government) की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर (Usha Thakur) के खिलाफ FIR करने की मांग की गई है।  खास बात ये है कि मांग वन विभाग (Forest department)के अधिकारियों ने की है। इंदौर के बड़गोंदा थाने में वन विभाग (Forest department)के अधिकारियों ने एक आवेदन देकर मंत्री ऊषा ठाकुर पर FIR की मांग की है। शिकायत में कहा गया है मंत्री जी वन क्षेत्र में अवैध खुदाई को लेकर ज़ब्त ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी मशीन को जबरन अपने साथियों के साथ ले गई। इसलिए मंत्री और उनके साथियों के खिलाफ डकैती और शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाये। गौरतलब है कि ये शिकायती आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

मंत्री पर FIR की मांग पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस (Congress) के प्रदेश मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा (Narendra Saluja) ने ट्वीट (Tweet)कर कहा –  प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर (Usha Thakur) पर प्रदेश के ही वन विभाग द्वारा इंदौर के बड़गोंदा पुलिस थाने पर डकैती व शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज करने का आवेदन वाइरल ?

वन परिक्षेत्र में अवैध खुदाई पर ज़ब्त जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली को मंत्री अपने साथियों के साथ जबरन छुड़ा कर ले गयी।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1348879591813701637

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews