भिंड जिला जेल हादसे के बाद एक्शन में सरकार, बंदी किये शिफ्ट, जांच दल रवाना

भिंड जिला जेल हादसे के बाद एक्शन में सरकार, बंदी किये शिफ्ट, जांच दल रवाना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश की भिंड जिला जेल (Bhind District Jail) में  हुए हादसे के बाद सरकार एक्शन में आ गई हैं, सरकार ने हादसे में घायल 20 बंदियों को तत्काल इलाज के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीँ गंभीर रूप से घायल एक बंदी को ग्वालियर (Gwalior) रेफर किया गया। जेल प्रशासन के निर्देश पर 150 बंदियों को ग्वालियर सेन्ट्रल जेल (Gwalior Central Jail) में  शिफ्ट कर दिया है। उधर एडीजी जेल और PWD के अधिकारियों को जाँच के लिए भिंड रवाना कर दिया गया है।

शनिवार को सुबह भिंड की जिला जेल की बैरक नंबर दो और सात अचानक भरभरा कर गिर गई। जिससे इन बैरकों में सो रहे बंदी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को मलबों के अंदर से रेस्क्यू (rescue) कर जिला अस्पताल में भर्ती किय गया है।। जहां उनका उपचार जारी है। घटना में गंभीर रूप से घायल बंदी को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें – Bhind Jail Accident: जिला जेल में बड़ा हादसा, 2 दर्जन कैदी मलबे में दबे, 2 की हालत नाजुक

घटना की जानकारी मिलते ही मध्यप्रदेश के जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) एक्शन में आये उन्होंने अधिकारियों से सतत संपर्क कर जेल में रह रहे बंदियों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए जिसके बाद 150 बंदियों को ग्वालियर सेन्ट्रल जेल शिफ्ट किया गया वहीं बाकी बचे बन्दियों को भी शिफ्ट करने के निर्देश दिए। जेल मंत्री ने एडीजी जेल गाजीराम मीणा और PWD के अधिकारियों को जाँच के लिए रवाना कर दिया जो हादसे के कारणों की जाँच कर शीघ्र रिपोर्ट सौंपेंगे।

 ये भी पढ़ें – MP के कर्मचारियों में रोष व्याप्त, CM के नाम सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति को लेकर की ये विशेष मांग

ये भी पढ़ें – प्रदेश सरकार के लिए इस वर्ग में निरक्षरता का दबाव! क्या है बड़ी परेशानी? पढ़ें खास रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews