मन की बात में प्रधानमंत्री ने की MP के इस गांव की महिला की तारीफ, ये है कारण

cabinet meeting

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (PM Narendra Modi ) ने रविवार को जल संरक्षण की भी बात की।  उन्होंने इन विषय पर बात करते हुए मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के एक गांव की महिला की तारीफ की। प्रधानमंत्री (PM ) ने कहा कि वे जो कुछ कर रहीं है इससे सभी को प्रेरणा मिलेगी । प्रधानमंत्री (PM) द्वारा मध्यप्रदेश की महिला की तारीफ करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आभार माना है।

ये भी पढ़ें – खेमों में बंटी कांग्रेस: बोले नेता- कमलनाथ भी छोड़े पार्टी, पीसीसी ने कहा- करेंगे कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi ) ने कहा कि “मध्यप्रदेश के अगरौठा गांव की बबीता राजपूत जी जो भी कुछ कर रही हैं उससे आप सभी को प्रेरणा मिलेगी। बबीता जी का गांव बुंदेलखंड में है। उनके गांव के पास कभी एक बड़ी झील थी जो सूख गई थी उन्होंने गांव की ही दूसरी महिलाओं को साथ लिया और झील तक पानी ले जाने के लिए एक नहर बना दी। इस नहर से बारिश का पानी सीधे झील में जाने लगा।  अब ये झील पानी से भरी रहती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मध्यप्रदेश की महिला की तारीफ करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है।  मुख्यमंत्री ने कहा – आपके प्रेरणादायी शब्दों के लिए आभार ..

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews