Indore News : निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर की मौत, मचा हड़कंप

Indore News : निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर की मौत, मचा हड़कंप

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। आर्थिक राजधानी इंदौर में इमारतों के निर्माण की अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो चुके है। इसी के चलते बीते कई दिनों से शहर के एम.जी.रोड़ स्थित आनंद ज्वेलर्स के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम जारी है। गुरुवार को यहां ठेकेदार सहित 20 से ज्यादा मजदूर निर्माण कार्य मे लगे हुए थे। इसी दौरान निर्माणाधीन बिल्डिंग की एक दीवार अचानक गिर गई। जिसमें दबकर एक मजदूर की मौत हो गई।

निर्माणाधीन दीवार गिरने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मजदूर जान बचाकर भागने लगे  लेकिन इसी अफरा तफरी के बीच सुरवा ग्राम का रहने वाला पिंटू उर्फ पिंटिया नामक मजदूर दीवार के मलबे के नीचे दब गया। वहीं अन्य मजदूर दूसरी दिशा में भागे जिसके चलते उनकी जान बच गई। मजदूरी करने वाली प्रत्यक्षदर्शी कंचन बाई ने बताया कि अचानक से दीवार गिर गई जिसके चलते पंकज उर्फ पिंटू नामक युवक दब गया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये बिल्डिंग किसी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा तैयार की जा रही थी लेकिन घटना के बाद मौके पर कोई भी जिम्मेदार मौजूद नही था।

ये भी पढ़ें – Khandwa : दौरे के दौरान पलटा मंत्री सारंग के काफ़िले का वाहन, मचा हड़कंप

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को मलबे से निकलवाया। जानकारी के मुताबिक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और कलेक्टर मनीष सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात कर मजदूर के परिजनों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात भी कही। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें – Neemuch: करोड़ों की हवाई पट्टी बनी शराबियों का अड्डा, दौड़ रहे आम वाहन, जिम्मेदार बेफिक्र

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews