Indore: पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 4500 के पार, अबतक 218 लोगों ने हारी Corona से जंग

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

इंदौर।

मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में संक्रमण की तेज रफ्तार में कमी तो अाई है। लेकिन आए दिन वहां नए मरीजों का मिलना चिंता का विषय बना हुआ है। प्रशासन लगातार मरीजों की संख्या को शून्य तक पहुंचाने की कोशिश में लगा है। वही लगातार इंदौर में हो रही मौतें प्रशासन के लिए परेशानी बढ़ा रही है। इसी बीच शुक्रवार दे रहे थे इंदौर में 32 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसी के साथ चार अन्य लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। जिसके बाद इंदौर में अब तक कुल 218 लोगों की मौत हो चुकी है।

दरअसल शुक्रवार को 1248 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 1202 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। वह 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद इंदौर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4575 पहुंच गई है। शुक्रवार को चार अन्य मरीजों के संक्रमण से हुई मौत के बाद जिले में मौत का आंकड़ा भी 218 पहुंच गया।

हालांकि राहत की बात यह है कि आज भी कोरोना के 30 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। जिसके साथ ही अब तक कुल 3397 मरीज कोरोना से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि 960 एक्टिव मरीजों का इलाज जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews