जब दिवाली पर जीतू से मिले जीतू, गले मिलकर दी बधाई

जब दिवाली पर जीतू से मिले जीतू, गले मिलकर दी बधाई

इंदौर, आकाश धोलपुरे| कहा जाता है कि राजनीति में कोई किसी का स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता| कभी एक दूसरे के हितेषी माने जाने वाले नेता उन्हें ही कोसते नजर आते हैं, तो कभी मंच से एक दूसरे पर वार करने वाले नेता एक दूसरे के गले मिलकर सबको चौंका देते हैं| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में ऐसी तस्वीरें अक्सर देखने को मिल जाती है| ऐसा ही एक नजारा रविवार को इंदौर (Indore) में देखने को मिला, जब राजनीति में एक दूसरे के धुर विरोधी नेता पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) और जीतू जिराती (Jitu Jirati) दिवाली (Diwali) पर एक दूसरे के गले मिले और मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दी|

दिवाली के मौके पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और भाजपा के पूर्व विधायक जीतू जिराती की मुलाकात चर्चा में है| दोनों जीतू राऊ विधानसभा सीट से ही चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। जिराती रविवार को जीतू पटवारी से मिलने पहुंचे| इस दौरान दोनों गले मिले और एक दूसरे को मिठाई खिलाई|

इस दौरान पूर्व विधायक जिराती ने कहा कि राजनीति में मूल्यों की गिरावट देखने काे मिल रही है। जिस प्रकार से शब्दों और भाषाओं का प्रयोग किया जा रहा है। यह समाज में सही संदेश नहीं है। उन्होंने जीतू पटवारी को लेकर कहा कि वे मेरे मित्र हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews