प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सोशल मीडिया पर धमकी, कार्रवाई के लिए डीजीपी को लिखा पत्र

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सोशल मीडिया पर धमकी, कार्रवाई के लिए डीजीपी को लिखा पत्र

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) के इकबाल मैदान (Iqbal Ground) में फ्रांस के राष्ट्रपति (France President) के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) के बयान को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी दी जा रही है| फेसबुक पर उन्हें विश्व हिन्दू परिषद् के अध्यक्ष कमलेश तिवारी जैसा हश्र कर देने की धमकी दी गई| इस सम्बन्ध में मध्यप्रदेश विधानसभा के संचालक (सुरक्षा) ने डीजीपी मध्यप्रदेश को पत्र लिखा है|

दरअसल, पिछले दिनों भोपाल के इकबाल मैदान में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन हुआ था| बीजेपी ने इसको लेकर आपत्ति जताई| वहीं प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने इस मामले में तीखी टिप्पणी व्यक्त करते हुए कहा था कि जो इस तरह की शक्तियों का प्रदर्शन कर रहे है इसी का नाम तो कट्टरबाद है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारत की धरती पर प्रदर्शन करने से कुछ नहीं होगा। प्रदर्शन करना है तो फ्रांस जाकर प्रदर्शन करें|

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने फेसबुक पर इसका वीडियो शेयर किया था| जिसके बाद कुछ लोगों द्वारा उन्हें पोस्ट कर धमकाया जाने लगा| विधानसभा के संचालक (सुरक्षा) ने इस सम्बन्ध में डीजीपी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है|

https://www.facebook.com/Rameshwarsharma4111/videos/1750459381767808/

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews