परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक के घर लोकायुक्त का छापा, ढाई करोड़ नगदी, 40 किलो चांदी सहित बेनामी संपत्ति बरामद

पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने परिवहन नाकों के आवंटन में सत्ताधारी नेताओं के साथ मिलीभगत की और अवैध पैसों को खुर्दबुर्द किया। यह कार्रवाई भोपाल लोकायुक्त को मिली शिकायतों के आधार पर की गई है।
Lokayukta Chhapa

Lokayukta Raid : भोपाल लोकायुक्त ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त आरक्षक के घर छापा मारा। इस छापेमारी में लोकायुक्त को ढाई करोड़ रुपए नगदी, 40 किलो चांदी, विदेशी मुद्रा और बेनामी संपत्तियां बरामद हुई हैं। यह कार्रवाई लोकायुक्त को मिली शिकायतों के बाद की गई है, जो पिछले काफी समय से मिल रही थी। इस मामले में कुछ और नाम सामने आने की भी संभावना है।

सौरभ शर्मा परिवहन विभाग से वीआरएस लेकर सेवानिवृत्त हुए हैं। उनपर परिवहन नाकों के आवंटन में सत्ताधारी नेताओं के साथ मिलीभगत का आरोप है। कहा जा रहा है कि सौरभ शर्मा ने इस अवैध पैसों को खुर्दबुर्द करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी जानकारी के आधार पर लोकायुक्त ने उनके घर पर छापा मारा और कार्रवाई अभी जारी है।

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक के घर लोकायुक्त का छापा

लोकायुक्त ने आज भोपाल में परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त आरक्षक सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थिति निवास पर छापा मारा। इस दौरान ढाई करोड़ रूपए नगर, चालीस किलो चांदी, विदेशी मुद्रा सहित बेनामी संपत्ति पाए जाने की जानकारी मिली है। लोकायुक्त के इस बारे में पिछले काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी जिसके बाद ये छापेमारी की कार्रवाई की गई है।

बड़े खुलासे की संभावना

पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा परिवहन विभाग से कुछ समय पहले वीआरएस ले चुके हैं। बताया जाता है कि परिवहन नाकों के आवंटन में सत्ताधारी नेताओं के साथ उनकी बड़ी भूमिका रहती थी और इस पैसे को खुर्द बुर्द करने में भी उनका बड़ा रोल रहा है। इन सब जानकारी के आधार पर लोकायुक्त ने ये छापा मारा है और कार्रवाई अभी जारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews