कोरोनाकाल में भी लूटकांड जारी, इधर कांग्रेस का ज्ञापन उधर लुटेरो ने लूटी बैंक

कोरोनाकाल में भी लूटकांड जारी, इधर कांग्रेस का ज्ञापन उधर लुटेरो ने लूटी बैंक

इंदौर। आकाश धोलपुरे

जिस तरह से प्रदेश के इंदौर में कोरोना ने अपने पैर पसारे उसी तरह से अब लुटेरे अपने हाथ खोल रहे है इसी का परिणाम है कि इंदौर की पाश कालोनी में कपड़ा व्यापारी के घर के सदस्यों को बंधक बनाकर लूट की वारदात सामने आई और अब बैखोंफ हो चुके लुटेरों ने दिन दहाड़े एक बैंक पर धावा बोला और वहां से 6 लाख रुपए की लूट को भी अंजाम दिया। लूट की ये वारदात परदेशीपुरा चौराहा स्थित एक्सिस बैंक में हुई है जहां बंदूक की नोक पर सीसीटीवी से बेपरवाह लुटेरो ने 6 लाख की लूट को अंजाम दे डाला। घटना का टाइमिंग भी चर्चाओं में है दरअसल, एक तरफ कांग्रेस द्वारा जहां लूट और अपराधों के बढ़ने के कारण शहर में निर्मित भय के माहौल को लेकर डीआईजी के नाम डीआईजी को ही ज्ञापन अपने दो विधायक और शहर कांग्रेस के अध्यक्ष के नेतृत्व में दिया जा रहा था दूसरी ओर कुछ देर बाद ही परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक्सिस बैंक में लाखों की लूट का मामला सामने आ गया। बता दे कि 2 दिन पहले ही दिनदहाड़े लुटेरों ने एक कपड़ा कारोबारी के पॉश इलाके में स्थित निवास पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक्सिस बैंक में बदमाश 3 से 4 बदमाश बंदूक की नोक पर कैशियर से करीब 6 लाख रुपए लूट कर ले गए जब लुटेरे वारदात को अंजाम देकर भाग खड़े तब पुलिस को जानकारी देने की बात सामने आई है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। हालांकि सभी निजी बैंकों में सीसीटीवी सिक्योरिटी पर खासा ध्यान दिया जाता है ऐसें में माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही अज्ञात लुटेरों पर अपना शिकंजा कस लेगी। बता दे कि दो दिन पहले ही इंदौर के उषा नगर में लुटेरो ने एक कपड़ा कारोबारी के घर लुटेरो ने लाखों रुपए के जेवर और हजारो रुपए नकदी पर हाथ साफ किये थे लेकिन आज हुई घटना के बाद इंदौर में एक बार फिर पुलिस पर सवाल उठ रहे है।

जानकारी के मुताबिक लूट और अन्य अपराधो के बढ़ने के मामलो के बढ़ने की आशंका पहले ही जताई जा रही थी और कोरोना काल के लंबे लॉक डॉउन के बाद अब आशंका हकीकत के रूप में सामने आ रही है। ये ही वजह है कि कांग्रेस ने इंदौर में बढ़ती लूट की वारदातों और हत्याओ और महिला अपराधों के बढ़ते ग्राफ के चलते आज दोपहर को शहर में डीआईजी हरिनारायण चारि मिश्र को अपराधो पर लगाम कसने को लेकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला, विधायक विशाल पटेल और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय वाकलीबाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। हैरत की बात ये है कि एक तरफ कांग्रेस ज्ञापन दे रही थी और कुछ समय बाद ही बदमाशो द्वारा एक निजी बैंक को लूटने की खबर सामने आती है। इधर, कांग्रेस अब कोरोना काल मे अपराधों के बढ़ने का जिम्मेदार बीजेपी सरकार को बता रही है। कांग्रेस के प्रदेश सरकार पर लगाये गए आरोप राजनीति से प्रेरित माना जा सकता गया लेकिन हकीकत ये है कि वाकई इंदौर में अनलॉक होने के बाद अपराधों में बढ़ोतरी हुई है जिसके चलते पुलिस को एक्शन में आना बेहद जरूरी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews