MPPEB: ग्रुप 2 सबग्रुप 4 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

MPPEB recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (Madhya Pradesh Professional Examination Board) ने ग्रुप 2 के तहत विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी (vacancy) निकाली थी। जिसके लिए अब प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड ने एडमिट कार्ड (admit card) जारी कर दिया है। उम्मीदवार एमपीपीईबी (MPPEB) की ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

दरअसल मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड ने समूह 2 और उप समूह 4 भर्ती परीक्षा के लिए 250 पदों पर वैकेंसी निकाली थी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर रखी गई थी। वहीं अब ऑफिशियल वेबसाइट पर इन पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

Read More: चोरों के हौसले बुलंद, रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर के घर किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि ढाई सौ पदों पर निकली वैकेंसी के लिए ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 में असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, रिसेप्शनिस्ट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, इंस्पेक्टर, ऑडिटर, कैटलॉग जैसे विभिन्न पदों पर परीक्षा आयोजित की जानी है। यह परीक्षा 29 जनवरी से 04 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :-

http://peb.mp.gov.in/tacs/tac_2020/Group_2_Subgroup_4_TAC20/default_tac.htm

वहीं परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए विद्यार्थियों के पास प्रवेश पत्र होने चाहिए। निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा हॉल में प्रवेश बायोमेट्रिक पद्धति की प्रक्रिया के बाद ही दिया जाएगा। मूल प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के अलावा और कोई दस्तावेज परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा उम्मीदवार किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के बिना ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews