अब कर्मचारी-अधिकारी क्वारेंटाइन, एक अफसर ने PC में पत्रकार से मिलाया था हाथ

KAMAL NATH

भोपाल।

कमलनाथ की पीसी का बवाल अभी थमा नही है। पत्रकारों और नेताओं के बाद कर्मचारियों पर कोरोना का खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। इसके चलते जनसंपर्क विभाग के सभी कर्मचारियों को क्वारेंटाइन किया गया है।खबर है कि कमलनाथ की पत्रकार वार्ता के बाद कोरोना पॉजिटिव पत्रकार ने जनसंपर्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी से हाथ मिलाया था। ये अधिकारी मीडिया को दिए जाने वाली प्रेस विज्ञप्तियों की जिम्मेदारी संभालते हैं। वही कई अधिकारियों के भी संपर्क में आए थे। इसके चलते सभी कर्मचारियों को क्वारेंटाइन किया गया है।

दरअसल 20 मार्च को राजधानी भोपाल के सीएम हाउस में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेस कांफ्रेंस हुई थी। जहां पहुंचे पत्रकार का कोरोना संक्रमण पॉजिटिव आने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद सभी अधिकारियों और सरकार ने खुद को कवरांटाइन करने का आदेश दिया था। जानकारी के मुताबिक उस पत्रकार वार्ता में अधिकारी उस संक्रमित पत्रकार के संपर्क में आए थे। जिसके बाद कुछ अधिकारी वानगंगा स्थित जनसंपर्क विभाग में पहुंचकर कर्मचारियों के बगल में बैठ प्रेस विज्ञप्ति में संशोधन करवाया था। इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर संक्रमित पत्रकार से मिलने वाले एवं उनके संपर्क में आने वाले सभी अधिकारियों ने खुद को अपने घर में ही क्वॉरेंटाइन कर लिया है।बता दें कि इससे पहले कई पूर्व मंत्री, विधायक, पत्रकारों ने पहले ही खुद को क्वालरेटन किया है

गौरतलब हो कि पत्रकार की बेटी के रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 25 मार्च को पत्रकार की भी जांच की गई। जिसमें वह कोरोना से संक्रमित निकले। उनके संक्रमण की बात सामने आते ही प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद सभी कर्मचारियों की जांच कराई गई। हालांकि जांच में किसी के संक्रमित होने के लक्षण नहीं मिले किंतु सुरक्षा को देखते हुए इन दोनों स्थानों से करीबन 50 कर्मचारियों को अपने ही घर में खुद को क्वॉरेंटाइन करने को कहा गया। जहां उन्हें यह निर्देश दिए गए कि वह अपने परिवार वालों के संपर्क में भी ना आए। वहीं स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स लगातार इन कर्मचारियों की अपडेट ले रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews