अब कांग्रेस के दिग्गज नेता ने शिवराज सरकार से की ये मांग

अब कांग्रेस के दिग्गज नेता ने शिवराज सरकार से की ये मांग

भोपाल।

एमपी में कोरोना का प्रभाव दिनों दिनों बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हो गई है , जिसमें आज गुरुवार को एक मरीज की मौत हो गई। इस कोरोना संकट को देखते हुए प्रदेश के राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है। विवेक तंखा ने ने शिवराज सरकार को मानवता के नाते प्रदेश की सारी जनता के लिए 1 महीने के लिए मुफ्त राशन और कुछ राशि देने की मांग की है।

राज्यसभा सांसद ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 21 दिन के इस लंबे लॉक डॉउन मैं निर्धनों एवं गरीब परिवारों के लिए राशन की व्यवस्था करना एक संकट बन चुका है। इसलिए शिवराज सरकार से आग्रह करते हुए उन्होंने यह प्रार्थना की है कि संकट की घड़ी में प्रदेश के राशन कार्डधारकों को अप्रैल तक निशुल्क राशन के साथ सहायता हेतु कुछ राशि भी सरकार की तरफ से प्रदान की जाए। जिससे इस महामारी मैं उन्हें जीवनयापन करने में ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े।

बता दें कि इससे पहले प्रदेश की सरकार ने भोपाल और जबलपुर जिले में उचित मूल्य पर राशन देने की व्यवस्था की थी। वही साथ ही साथ गरीब और निर्धन तबकों के लिए उन्होंने मुफ्त राशन की भी व्यवस्था की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews