नए साल के पहले दिन पीएम मोदी करेंगे इंदौर के आधुनिक लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास

cabinet meeting

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| नए साल के पहले दिन इंदौर में बनने वाले आधुनिक लाइट हाउस प्रोजेक्ट (Light House Project) का शिलान्यास शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वर्चुअल तरीके से करेंगे| इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया अंतर्गत प्रतिस्पर्धा के माध्यम से इंदौर का चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर लाइट हाउस प्रोजेक्ट (एलएचपी) के निर्माण के लिए भारत सरकार, आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा किया गया है। इंदौर में एलएचपी के क्रियान्वयन से भवन निर्माण की नवीन तकनीकों को प्रदेश में प्रोत्साहन मिलेगा और नवीन तकनीकों के उपयोग से निर्माण अवधि भी कम होगी।

इंदौर में निर्मित होने वाले इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में पूर्वनिर्मित सैंडविच पैनल प्रणाली के माध्यम से 1,024 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाना है। इस प्रीफेब्रिकेटेड पूर्वनिर्मित सैंडविच पैनल प्रणाली में दीवार पैनल, सीमेंट फाइबर बोर्डों के बीच हल्के वजन वाले कंक्रीट के कोर के साथ बना हुआ अभिनव निर्माण पद्धति हैं। मध्यप्रदेश में इस तरह के सैंडविच पैनल प्रणाली के साथ पहली बार इतने बड़े पैमाने पर किसी भवन निर्माण परियोजना में उपयोग किया जा रहा है।

लाईट हाउस प्रोजेक्ट की क्रियान्वयन अवधि में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं जैसे आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज व राज्य की निर्माण एजेंसियों द्वारा इसका उपयोग लाइव प्रयोगशाला के रूप में किया जा सकेगा। निर्माण अवधि पूर्ण होने के पश्चात भी वर्कशॉप एवं साईट विजिट के माध्यम से विद्यार्थियों व शोधकर्ताओं दवारा उपयोग की जा रही प्रीफेब्रिकेटेड पूर्वनिर्मित सैंडविच पैनल प्रणाली की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही लाईट हाउस प्रोजेक्ट के तकनीकी नवाचार का लाभ देश के अन्य शहरों को मिल सकेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews