सिंधिया गुट के मंत्रियों का खतरा टला

ज्योतिरादित्य सिंधिया

जबलपुर, संदीप कुमार| कांग्रेस (Congress) छोड़ भाजपा (BJP) में शामिल हुए वर्तमान मंत्रियों के खिलाफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (Highcourt) में लगी याचिका को आज खारिज कर दिया है| याचिका खारिज होने के बाद से शिवराज सरकार (Shivraj Government) को इस मामले में बड़ी राहत मिली है| ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) गुट के मंत्रियों का खतरा फिलहाल टल गया है|

दरअसल, छिंदवाड़ा निवासी वकील आराधना भार्गव ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी और इस याचिका में दलील दी गई थी कि दल बदल कर दूसरी पार्टी में शामिल हुए मंत्रियों का होना गलत है और क्यो न सरकार को बर्खास्त किया जाए| मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में छिंदवाड़ा निवासी महिला याचिकाकर्ता आराधना भार्गव की याचिका में सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने आज शिवराज सरकार को बड़ी राहत दी है| कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है| यह याचिक उपचुनाव से पहले लगाईं गई थी| इससे पहले कोर्ट ने इस सम्बन्ध में सरकार को नोटिस भी जारी किये थे|

बता दे कि पिछले साल मार्च महीने में हुए बड़े सियासी उलटफेर के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 22 विधायक भाजपा में चले गए थे। इस दलबदल के कारण कांग्रेस सरकार गिर गई थी, जिसके बाद भाजपा सरकार बनाने में सफल रही और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बने। इसके बाद तीन और कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। इन पूर्व विधायकों में से दो को पहले मंत्रिमंडल गठन में स्थान मिला और फिर कैबिनेट विस्तार में 12 पूर्व विधायकों को मंत्री बनाया गया| इसके बाद उपचुनाव हुए और तीन मंत्रियों को छोड़कर बाकी सभी उपचुनाव जीत कर फिर से विधायक बन गए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews