मंत्री बिसाहूलाल सिंह का नोट बांटते फोटो वायरल, पूर्व मंत्री ने की कार्रवाई की मांग

bisahulal-singh-photo-viral

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| शिवराज सरकार (Shivraj Government) में मंत्री और अनूपपुर विधानसभा सीट (Anuppur Assembly Seat) से उपचुनाव में भाजपा के संभावित प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह (Bisahulal Singh) की नोट बांटते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम (Omkar Singh Markam) ने ट्विटर पर यह फोटो शेयर कर चुनाव आयोग (Election Commission) से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है|

कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे ओमकार सिंह मरकाम ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह की नोट बांटते फोटो शेयर कर इस पर आपत्ति जताई है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा- आदर्श आचार संहिता में इस प्रकार रूपये बांटना कानूनन अपराध है। जिस पर मैं चुनाव आयोग का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। इस वायरल फोटो की जांच कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जावे।

बता दें कि जिन विधायकों के इस्तीफों के कारण कमलनाथ सरकार गिरी थी, उनमे बिसाहूलाल सिंह भी शामिल हैं| जिसके चलते अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित अनूपपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं| भाजपा ने अभी प्रत्याशियों की घोषणा तो नहीं की है| लेकिन मंत्री बिसाहूलाल सिंह भाजपा के संभावित उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस के टिकट पर वे पिछला चुनाव जीते थे, लेकिन कांग्रेस ने इस बार बिसाहू के गौड़ समाज से ही विश्वनाथ सिंह कुंजाम को प्रत्याशी घोषित किया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews