अब इस BJP विधायक पर सरकार का शिकंजा, घर भेजी पुलिस

अब इस BJP विधायक पर सरकार का शिकंजा, घर भेजी पुलिस

भोपाल।
एमपी में इन दिनों चल रहे सियासी घटनाक्रम के बाद कमलनाथ सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सरकार द्वारा बीजेपी पर दबाव बनाने के लिए उनके विधायकों पर एक के बाद एक कारर्वाई की जा रही है।संजय पाठक और भूपेन्द्र सिंह के बाद अब शनिवार देर शाम भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अटेर से विधायक डॉ. अरविंद भदौरिया के घर पुलिस जा पहुंची और विधायक के बड़े भाई देवेंद्र भदौरिया को पूछताछ के लिए सीएसपी आनंद राय के कार्यालय में बुलाया गया। भदौरिया ने पुलिस और सरकार जबरन दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

दरअसल, सियासी उठापठक के बीच शनिवार देर शाम अटेर से विधायक डॉ. अरविंद भदौरिया पुलिस की दो गाड़ियां पहुंची और उनके भाई देवेंद्र सिंह भदौरिया को पूछताछ के लिए सीएसपी आनंद राय के कार्यालय में बुलाया गया। यहां सीएसपी के अलावा कोतवाली टीआई उदयभान सिंह यादव, ऊमरी टीआई रवीन्द्र गुर्जर और फूफ टीआई संजय सोनी मौजूद रहे। यह पूछताछ शहर कोतवाली परिसर में स्थित भिंड सीएसपी आनंद राय के चैंबर में हुई।पूछताछ के बाद विधायक के भाई को जाने दिया गया, लेकिन वे घर पहुंचे तब उन्हें अटेर टीआई रेखा पाल ने पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया।

असल बात ये है कि पिछले कई दिनों से अटेर विधायक अरविंद सिंह भदौरिया गायब बताए जा रहे है, जिसके चलते सरकार की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।आरोप लग रहे है कि अटेर विधायक भदौरिया कांग्रेस के कुछ विधायकों को अपने साथ लिए हुए हैं, ऐसे में उनकी सही लोकेशन पता करने के लिए भिंड पुलिस ने अचानक शनिवार की शाम मीरा कॉलोनी स्थित उनके आवास पर दबिश दी और फिर भाई देवेंद्र भदौरिया से पूछताछ की गई।

देवेन्द्र ने बताया कि मैं सीएसपी कार्यालय गया तो वहां पूछा गया कि भाई विधायक अरविंद भदौरिया से कब मिले। उनसे फोन पर कब बात हुई है। इस तरह के प्रश्न पूछताछ कर वापस जाने दिया गया। देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि वे घर आए तब तक अटेर टीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया। दोबारा अटेर टीआई के पास मिलने के लिए गया। इस दौरान जब देवेंद्र भदौरिया से पूछा गया कि आपसे पूछताछ क्या प्रदेश में घट रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर की गई है तो उन्होंने कहा कि यह विधायक जी का मैटर है। मुझे इस बारे में कुछ नहीं मालूम है।

कमलनाथ सरकार को खुली चेतावनी- भदौरिया

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भदौरिया ने कहा कि मेरे परिवार को पुलिस द्वारा आंतकित किए जाने से हमें कोई झुका नहीं सकता। मेरे भाई को जिस प्रकार से पुलिस ने थाने में बुलाकर प्रताड़ित किया है यह इस बात का प्रमाण है कि कमलनाथ सरकार राजनीति के निम्नतम और निकृष्टतम हथकंडे अपनाने पर उतर आयी है। डॉ. भदौरिया ने सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि लोकतंत्र में अंहकार किसी का नहीं चला और मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी नहीं चलेगा। मध्यप्रदेश की राजनैतिक परंपराओं में ऐसी ओछी हरकतें कभी किसी ने नहीं की जैसी कमलनाथ कर रहे हैं। लेकिन हमें विश्वास है कि जनता सब कुछ गौर से देख रही है और समय आने पर जवाब जरूर देगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews