
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| नए साल की शुरुआत से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन (IAS Promotion) की सौगात दी है| राज्य शासन ने साल के अंतिम दिन गुरूवार को 54 आईएएस अफसरों को प्रमोशन दे दिया | इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, 2005 बैच के अपर सचिव संजीव सिंह और जीव्ही रश्मि को सचिव के पद प्रमोट किया गया है। इसी तरह 2008 बैच के 19 अफसरों को उप सचिव से प्रमोट कर अपर सचिव बनाया गया है, जबकि 2012 बैच के 33 अफसरों को कनिष्ठ वेतनमान देकर प्रमोशन मिला।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

