भोपाल जिला प्रशासन के इस निर्णय पर उठे सवाल

भोपाल जिला प्रशासन के इस निर्णय पर उठे सवाल

भोपाल।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संदिग्ध और संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए चार स्थलों को चिन्हाकिंत किया गया है, जिसके तहत सुभाष नगर और भदभदा विश्राम घाट, जद्दा जहांगीराबाद और ग्रेब्रियार्ड बरखेड़ी कब्रिस्तान पर ही कोरोना संक्रमित और संदिग्ध मृतक का अंतिम संस्कार किया जा सकेगा।इसी के साथ भदभदा विश्राम घाट पर समिति ने सुरक्षा की दृष्टि से फैसला किया है कि अंतिम संस्कार के लिए अब सैनिटाइज होकर ही शव चिता स्थल तक पहुंचेगा।इसके लिए समिति ने एक सैनिटाइज रुम भी बनाया है, जिसमें से शव और उसे ले जाने वाले लोग सैनिटाइज होकर बाहर निकलेंगे। लेकिन समिति के इस फैसले पर सवाल खड़े हो रहे है।

कोविड-19 की तकनीकी समिति के सलाहकार डॉ.लोकेन्द्र दवे का कहना है कि सैनिटाइज में अल्कोहल और रसायन होते हैं, ऐसे में जीवित व्यक्ति को आग पकड़ने का खतरा होगा। आग के दौरान जीवित शरीर पर रासायनिक छिड़काव हानिकारक साबित होगा ,ऐसे में हादसा भी हो सकता है।मेरा अनुरोध है कि इस फैसले को वापस लिया जाए , यह सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नही और ना ही मददगार।अब देखना है कि जिला प्रशासन आगे क्या फैसला लेता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews