राजस्थान सियासी ड्रामे पर बोले “नरोत्तम”- Pilot जागे पर देर से जागे, नवाचार पर कही ये बड़ी बात

राजस्थान सियासी ड्रामे पर बोले “नरोत्तम”- Pilot जागे पर देर से जागे, नवाचार पर कही ये बड़ी बात

भोपाल।

विश्व नवाचार दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश में आज गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से खुलकर चर्चा की। जहां एक तरफ गृहमंत्री मिश्रा ने मध्यप्रदेश के नवाचार पर बात की वहीं दूसरी तरफ सियासी गतिविधियों पर भी अपनी राय रखी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में एफआईआर और चालान मामले में नवाचार कर देश का पहला राज्य बना है। इसके साथ ही कांग्रेस के द्वारा लगाते आरोप पर बोलते हुए मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का काम आरोप लगाना ही रह गया है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में चल रहे सियासी ड्रामे पर भी खुलकर बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सचिन पायलट जागे पर बहुत देर से जागे।

दरअसल आज मीडिया से बात करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना संकटकाल में मध्यप्रदेश पुलिस, हमारे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ मीडिया ने जिस तरह साहस के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई है, वो सराहनीय है। इसी के साथ प्रदेश के स्किल डेवेलोप पर बात करते हुए उन्होंने FIR आपके द्वार की भी सराहना की।

FIR और चालान मामले में नवाचार कर देश का पहला राज्य MP

पहले मुजरिम को शिकायत की कॉपी दी जाती थी, लेकिन पीड़ित पक्ष को नहीं दी जाती थी, अब हमारी बीजेपी सरकार ने पीड़ितों को भी कॉपी देने का प्रावधान कर दिया है..एफआइआर आपके द्वार हमने पहले ही शुरू किया था, अब ये भी जन सरोकार का नवाचार है। कोरोना एक वैश्विक महामारी है और इसका संक्रमण रोकने के लिए सरकार और पुलिस के साथ-साथ हम सभी को सावधानी बरतते रहने की ज़रूरत है।

टुकड़े-टुकड़े गैंग का साथ देने वाले लोग खो चुके जनता का विश्वास

कांग्रेस पर बोलते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जो अपनी पार्टी के बुजुर्ग नेताओं की चिंता कर रही हैं और बहन बंगले की चिंता में डूबी हैं, ये पार्टी की चिंता कर रहे हैं तो बहुत है। टुकड़े-टुकड़े गैंग का साथ देने वाले लोग जनता का विश्वास खो चुके हैं। नरोत्तम ने कहा कि राहुल गाँधी युवाओं को उभरने नहीं देते, 75 साल के बुजुर्गों को सत्ता सौंपते हैं। काँग्रेस तो परिस्थितियों के कारण और झूठ बोलकर सत्ता में आई थी। अब जैसे मध्यप्रदेश में खुद ही टूटकर बिखर गई वैसे ही राजस्थान में टूट रही है।

सबूत हैं तो सार्वजनिक करें

लक्ष्मण सिंह की बात पर पलटवार करते हुए नरोत्तम ने कहा कि अगर कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह के पास किसी के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत हैं तो वो सार्वजनिक करें, तथ्य छिपाना भी गलती है। बड़े भाई की तरह हवाई बयान न दें।

वहीँ इससे पहले वर्ल्ड युथ स्किल डे पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि “कुशल युवा राष्ट्र की असली ताकत हैं।” युवा देश व समाज को सशक्त बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में महाशक्ति बनने की ओर अपने कदम आगे बढ़ाता जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews