Rajyasabha Election: परिणाम से पहले Congress ने मानी हार! कहा- सबको पता है कैसे जीत रही BJP

Rajyasabha Election: परिणाम से पहले Congress ने मानी हार! कहा- सबको पता है कैसे जीत रही BJP

भोपाल। मध्यप्रदेश (MadhyaPradesh) की 3 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान पूरी हो गई है। इसी के साथ स्थिति भी लगभग साफ हो गयी है सभी विधायकों (MLA) ने वोट डाल दिए हैं। जिसके बाद परिणाम आने से पहले ही कांग्रेसी नेताओं ने एक सीट पर जीतने का दावा किया है। मतदान करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(Former CM Kamalnath) ने कहा कि हम राज्यसभा(RajyaSabha) की एक सीट(seat) पर जीत रहे हैं। जबकि एक अन्य सीट बीजेपी (BJP) किस तरह जीत रही है ये सभी को पता है।

वहीँ दूसरी तरफ पूर्व मंत्री गोविंद सिंह(Govind singh) ने कहा कि कांग्रेस ने दोनों जीते हुए उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन कांग्रेस के बागी विधायकों के कारण हमारी ये स्थिति बनी। वहीँ उन्होंने दावा किया है कि लेकिन उप चुनाव(by-election) में हमारी जीत होगी। दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक(congress mla) और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया(Kantilal Bhuria) ने कहा कि हम एक सीट जीत चुके हैं। दूसरी सीट जीतने की उम्मीद है लेकिन सच पता ही है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना बनाते हुए कहा है कि यदि बीजेपी को दलितों की इतनी ही चिंता है तो बरैया को वोट क्यों नहीं किया। जबकि जयवर्धन सिंह ने कहा कि बीजेपी को आदिवासियों की इतनी चिंता है तो शिवराज सिंह इस्तीफा देकर किसी आदिवासी को मुख्यमंत्री बना दें। इसके साथ उन्होंने दावा किया है कि शाम को परिणाम आने पर हम दोनों सीटें जीतेंगे।

हालांकि ये स्पष्ट है कि इन 3 सीटों में से 2 पर बीजेपी का कब्ज़ा होगा बीजेपी की तरफ से दोनों उम्मीदवार की जीत पक्की है। जहाँ भाजपा की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेरसिंह सोलंकी हैं। जबकि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह की जीत निश्चित हैं। सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ था। जहाँ चार घंटे में सभी 206 विधायकों, मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। वहीँ शाम 6 बजे के बाद राज्यसभा की तीन सीटों के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। मतदान में कुल 206 विधायक हिस्सा ले रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews