राहत की खबर: इंदौर मे तेजी से बढ रहा रिकवरी रेट

corona

इंदौर।आकाश धोलपुरे

कोरोना(corona) से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर(indore) से सोमवार को राहत भरी खबर सामने आई। जहाँ संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरवाट दर्ज की गयी। सोमवार को जिले से 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव(positive) आई है जिसके साथ ही शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3570 हो गयी है। वहीँ अबतक 138 लोगों की मौत हो चुकी है।

दरअसल सोमवार को 889 सैंपलों की जांच की गयी थी। जिसमें से 31 लोग संक्रमित पाए गए हैं बाकी लोगों की रिपोर्ट(report) नेगेटिव(negative) आई है। वहीँ 3 मरीजों के मौत की भी पुष्टि की गयी थी। जिसके साथ ही अबतक 138 लोग इस महामारी(pandemic) से अपनी जान गवां चुके हैं हलाकि राहत की बात ये है कि अबतक कुल 2029 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

बता दें कि इंदौर में इससे पहले 85 नए मामले सामने आये थे। सीएमएचओ(CMHO) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 1440 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 37 हजार 524 सैंपल कि जांच की गई हैं। जहाँ 1403 मरीजों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। वहीँ 827 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews