मंच से बोले सिंधिया-मैं आपकी ढाल और तलवार भी बनूंगा, अतिथि शिक्षक बोले-आप कुछ भी नहीं बने

Scindia Bhander

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे अतिथि शिक्षकों (Guest Teacher) को अब तक राहत नहीं मिल पाई है| उनके लिए सड़क पर उतरने का एलान करने वाले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) से अतिथि शिक्षक नाराज हैं| जब एक कार्यक्रम में सिंधिया मंच से कह रहे थे कि ‘मैं आपकी ढाल और तलवार बनूंगा’, तभी उनके भाषण के बीच में ही एक अतिथि शिक्षक ने टोक दिया और कहा कि आप न तो तलवार बने और न ही ढाल बने| इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral) हो रहा है|

दरअसल, दतिया जिले के भांडेर (Bhander Assembly) में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया| इसी दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपकी ढाल और तलवार दोनों बनूंगा। तभी एक अतिथि शिक्षक ने कहा आपने अतिथि शिक्षकों के बारे में कुछ नहीं बोला। सिंधिया ने इसका जवाब देना शुरू ही किया था कि टोकने वाले ने फिर कहा कि आप न तो ढाल बने, न ही तलवार। इस दौरान सिंधिया रुके नहीं और आगे बोलते रहे| उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं चेहरा, नाम और दिल- हर तरह से आपका हूं और अंतिम सांस तक आपका ही रहूंगा|

बीजेपी सरकार अतिथि शिक्षकों की मांगें जरूर पूरा करेगी
कार्यक्रम के दौरान अतिथि शिक्षकों को लेकर सिंधिया ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार अतिथि शिक्षकों की मांगें जरूर पूरी करेगी। उन्होंने कहा मैने कांग्रेस सरकार का साथ इसीलिए छोड़ा क्योकि कांग्रेस सरकार ने अतिथि शिक्षकों, किसान, मजदूरों के साथ न्याय नहीं किया।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1314919976873021440

वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews