शिवराज का राहुल पर तंज, ट्रैक्टर पर सोफा लगवा कर किसान बने राजा बाबू अब वैज्ञानिक भी बन गए

rahul-gandhi-shivraj

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सुझाव वाले एक वीडियो को ट्वीट कर पीएम मोदी पर तंज कसा है| जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी () की ओर से राहुल गांधी पर पलटवार किया जा रहा है| इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने राहुल गांधी पर तंज कसा है|

राहुल गांधी के ट्वीट पर सीएम शिवराज ने इशारों में तंज कसा है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘जो ‘राजा बाबू’ कुछ दिन पहले ट्रैक्टर पर ‘सोफा’ लगवा कर ‘किसान’ बने थे वो आज ‘वैज्ञानिक’ भी बन गए हैं। कृपया उनके ज्ञान के ओवरफ़्लो को ‘स्वादानुसार’ नमक के साथ ग्रहण करें और आनंद लें’।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक वीडियो ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा| उन्होंने लिखा है कि देश के सामने सबसे बड़ा संकट है कि आज कोई हमारे पीएम को बता नहीं पा रहा है कि वो गलत हैं| राहुल गांधी ने एक पवन ऊर्जा कंपनी के सीईओ के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत संबंधी वीडियो शेयर किया है|

राहुल गांधी को नहीं पता प्याज जमीन के नीचे होती है या ऊपर
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने कृषि बिल के विरोध में ट्रेक्टर यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर घूम रहे हैं। खेती-किसानी जानते नहीं हैं। उन्हें पता नहीं प्याज जमीन के नीचे होती है या फिर जमीन के ऊपर। क्यों किसानों में भ्रम फैला रहे हो|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews