एसआईटी रविवार को सरकार को सौंपेगी शराब काण्ड की जांच रिपोर्ट, एसपी-कलेक्टरों को जारी हुए यह निर्देश

state government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मुरैना (Morena) में जहरीली शराब से 24 लोगों की मौत के मामले के लिए गठित गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा (Dr. Rajesh Rajaura) की अध्यक्षता वाली एसआईटी (SIT) अपनी जांच रिपोर्ट 17 जनवरी को सरकार (Government) को सौंप देगी| एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद बड़ी कार्रवाई की संभावना है| इधर, एसआईटी प्रमुख व गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजोरा ने शनिवार देर शाम सभी कलेक्टरों व पुलिस अधीक्षकों को अवैध शराब पर नियंत्रण और छापों के विशेष अभियान के सम्बंध में दिशा निर्देश जारी किये हैं|

जारी किये गए निर्देशों में कहा गया है कि आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग का अमला संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध शराब के ठिकानों पर छापा कार्रवाई करे। वैध शराब दुकानों में यदि निर्धारित रेट से ज्यादा महंगी शराब बिकती पाई गई तो इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। वहीं उन्होंने बताया कि छापे की कार्रवाई के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ कार्रवाई की जाए| इस प्रकार की गतिविधियों को लेकर सूचना इकट्ठी की जाए| सीएम हेल्पलाइन पर अवैध मदिरा के सम्बन्ध में शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निराकरण भी किया जाए| ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के द्वारा अगर अवैध शराब को लेकर जानकारी नहीं दी जाती है तो जिम्मेदारी नियत कर कार्रवाई की जा सकती है| आबकारी विभाग द्वारा निरीक्षण एवं छापे की कार्रवाई के लिए मोबाइल एप तैयार किया जा रहा है, इसे जल्द ही लागू किया जाएगा| जिसके बाद सभी कार्रवाई की जानकारी एप पर फीड की जाएंगी|

एसीएस ने कहा है कि शराब पीने से मौते मामले में प्रारंभिक तौर पर जांच में यह सामने आया है कि इसका मुख्य कारण इसका मुख्य कारण मिथाइल अल्कोहल का मिश्रण है। जिले के अंदर मिथाइल एल्कोहल ओर ओवरप्रूफ एल्कोहल का उत्पादन करने वाले लाइसेंसी कारखानों की जानकारी सूचीबद्ध की जाए। इन काराखानों से निकलने वाले स्प्रिट पर तथा जिले से हो रहे परिवहन पर पूरी तरह नियंत्रण में रखा जाए। उन्होंने निर्देंश दिए हैं कि अवैध शराब बेचने और परिवहन करने वाले पर एनएसए की कार्रवाई की जाए। आबकारी विभाग द्वारा निरीक्षण एवं छापे की कार्रवाई के लिए मोबाइल एप तैयार किया जा रहा है, इसे जल्द ही लागू किया जाएगा| जिसके बाद सभी कार्रवाई की जानकारी एप पर फीड की जाएंगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews