कर्मचारियों का वीडियो वायरल होने पर निगमायुक्त ने की कड़ी कार्रवाई

कर्मचारियों का वीडियो वायरल होने पर निगमायुक्त ने की कड़ी कार्रवाई

इंदौर।आकाश धोलपुरे

अनलॉक इंदौर में अब निगमकर्मचारियो की मनमानी के वीडियो जमकर वायरल हो रहे है। जिसके बाद निगम की साख पर उठे सवालो पर लगाम लगाने के निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने एक मामले तो तुरंत कार्रवाई कर दी वही दूसरे वायरल वीडियो मामले में जांच की बात सामने आई है। बता दे कि इंदौर के जोन 6 के वार्ड 25 स्थित नेहरू नगर मार्ग पर निगमकर्मियों द्वारा जबरन ही राहगीरों और महिलाओं पर सेनेटाइजर किया गया था जिसका वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आये निगम प्रशासन ने पूनम नामक स्थायी निगमकर्मी को निलंबित कर दिया है जबकि एक अन्य अस्थायी कर्मचारी की सेवा समाप्त कर उसके पारिश्रमिक पर भी रोक लगा दी है।

इधर, अनलॉक 1.0 में जहां निगम 2 कर्मचारियों पर ने बड़ी कार्रवाई की है। वही एक अन्य वायरल वीडियो के आधार पर निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने जांच की बात कही है। दरअसल, लॉक डाउन 4.0 के अंतिम पड़ाव पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था जो आज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो इंदौर के देवगुराड़िया क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसमे निगम वाहन में सवार कर्मचारियों द्वारा सब्जी ले जाते हुए एक बाइक सवार को रोककर जब्ती के नाम उसकी सब्जियां लेकर वाहन में रख ली जाती है। बाइक सवार रोते हुए हाथ जोड़कर सब्जियां लौटाने की मिन्नतें करता रहा लेकिन निगमकर्मियों ने उसकी एक न सुनी और ऊपर से बिना किसी जब्ती रसीद दिए निगम वाहन आगे बढ़ गया इनमें से एक कर्मचारी ने तो मास्क भी नही पहना था और कार्रवाई के दौरान सेनेटाइजर के इस्तेमाल की बात तो दूर दूर तक नही दिखाई दे रही थी।

निगम आयुक्त की माने तो वीडियो 2 से 3 दिन पुराना है और तब निगम, सब्जियों को लेकर कार्रवाई कर रहा था लेकिन यदि कार्रवाई के दौरान निगमकर्मियों से कोई गलती हुई होगी तो वे जांच कराएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews