The Kashmir Files: जम्मू में जाकर फिल्म देखेंगे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री

NAROTTAM MISHRA

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।The Kashmir Files. इन दिनों देशभर में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द को दर्शाती “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म छाई हुई है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक फिल्म और कश्मीरी पंडितों की चर्चा है। कई राज्यों में तो फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। इसी बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है, वे इस फिल्म को जम्मू में जाकर कश्मीरियों के साथ देखेंगे।

यह भी पढ़े.. Vyapam Recruitment 2022: 701 अलग अलग पदों पर निकली भर्ती, अप्रैल में परीक्षा, जानें आयु-पात्रता

आज मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि आज सभी मध्य प्रदेश के मंत्री (Shivraj Cabinet Minister), मुख्यमंत्री और बीजेपी के तमाम नेता एक साथ फिल्म देखेंगे। मेरी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से अपील है कि सम्पूर्ण कांग्रेस विधायकों के साथ जाकर फिल्म देखें और सच्चाई जानें और वास्तविकता को पहचानें।

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के तमाम मंत्री, भाजपा विधायक और भाजपा संगठन प्रमुख पदाधिकारी परिवार समेत ड्राइव इन सिनेमा में “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म देखने जाएंगे। यह सभी एमपीटी के ड्राइव इन सिनेमा के अशोका लेक व्यू में रात 8 बजे का शो देखेगें।

यह भी पढ़े.. Old Pension: कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होगी या नहीं? सरकार ने दिया ये जवाब

बता दे कि हाल ही में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऐलान किया था कि मध्य प्रदेश पुलिसकर्मियों को #TheKashmiriFiles फिल्म देखने के लिए अवकाश मिलेगा। इस संबंध में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीजीपी को अवकाश स्वीकृत करने को कहा है।वही मध्य प्रदेश सरकार ने पहले ही फिल्म को भी टैक्स फ्री कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”688705354″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews