इंदौर पुलिस का नायाब तरीका, हास्य योग करवाकर मिटा रही बाहर निकलने का रोग

इंदौर पुलिस का नायाब तरीका, हास्य योग करवाकर मिटा रही बाहर निकलने का रोग

इंदौर।आकाश धोलपुरे

लॉकडाउन उल्लंघन, सोशल डिस्टेसिंग से दूरी और मास्क लगाने को मजबूरी बताकर कोरोना की जंग में शहर को बेकफुट पर ले जाने वालों पर कार्रवाई के लिये इंदौर पुलिस ने नायाब तरीका खोज लिया है। लॉक डाउन के तीसरे दौर में अब तक, इंदौर पुलिस ने भले ही लोगो पर लाठियां बरसाई हो या मेंढक दौड़ लगवाकर लोगो को मुर्गा बनाया हो। लेकिन आज से इंदौर पुलिस ने शहर के कई थाना क्षेत्रों में लोगो को सुधारने के लिए अपना तरीका बदल दिया है।

दरअसल, बेवजह नियमो को ताक पर रखकर बाहर घूमने वालो से सजा के तौर पर कुछ ऐसा करवाया जा रहा है जिससे कि ऐसे लोगो में अपने स्कूली दिनों की यादे तो ताजा हो जाये साथ ही वो कोविड नियमो का उल्लंघन करने की भूल भी न करे। शहर के एरोड्रम, सदर बाजार, चन्दननगर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने आज लॉक डाउन और कोविड से बेपरवाह लोगो की स्ट्रीट क्लास लगाई। पुलिस की इस क्लास में वार्म अप और कसरत कराने के साथ ही योगा व पीटी की ट्रेनिंग भी दी गई।

वही अंत मे पुलिस ने सड़क पर ही ताली बजवाकर हास्य योग भी लोगो से करवाया। ताली बजवाकर कराये गए हास्य योग को देखकर भले ही आपकी हंसी निकल जाए लेकिन पुलिस की इस कोशिश का मकसद सिर्फ इतना है कि लोग बेवजह घर से बाहर न निकले और वे घर पर रहे व सुरक्षित रहे क्योंकि कोरोना किसी को घर लेने नही जाता बल्कि लोग खुद बाहर निकलकर खतरा मोल ले रहे है। फिलहाल, आज सजा के तौर पर जिन लोगो ने पुलिस की स्ट्रीट क्लास अटेंड की है वो अब बाहर निकलने से तौबा करेंगे क्योंकि पुलिस की क्लास में लंच टाइम की कोई गुंजाइश नही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews