खंडवा लोकसभा उपचुनाव में यह होंगे BJP के उम्मीदवार! औपचारिक घोषणा बाकी

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में यह होंगे BJP के उम्मीदवार! औपचारिक घोषणा बाकी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। Khandwa Lok Sabha by-election तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए बीजेपी (BJP) खंडवा लोकसभा उपचुनाव में ज्ञानेश्वर पाटिल (Gyaneshwar Patil) को अपना उम्मीदवार बनाने जा रही है। सूत्रों के हवाले मिली खबर के अनुसार कांग्रेस की ओर से अरुण यादव द्वारा चुनाव लड़ने से इंकार को लेकर बीजेपी अब ओबीसी कार्ड (obc) खेलने जा रही है।

By-Election : सीएम शिवराज और प्रदेशाध्यक्ष नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने गुरुवार को पहुंचेंगे खंडवा

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (VD Sharma) भाजपा प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करेंगे। हालांकि खबर लिखे जाने तक पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है लेकिन इस बात की पूरी उम्मीद है कि खंडवा से जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुके ज्ञानेश्वर पाटिल को बीजेपी अपना प्रत्याशी बनाएगी। दरअसल खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए दिवंगत सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्ष सिंह, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, कृष्ण मुरारी मोघे जैसे दिग्गज ताल ठोंक रहे थे। लेकिन इन सबके बीच अरुण यादव के द्वारा चुनाव न लड़ने की घोषणा के बाद समीकरण बदल गए और अब इस बात की पूरी उम्मीद है कि बीजेपी इस सीट पर अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी को खड़ा करेगी।

दरअसल बीजेपी ओबीसी कार्ड के जरिए यह मैसेज देना चाहती है कि कांग्रेस ने जिस तरह से एक दिग्गज अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता अरुण यादव को दरकिनार किया वहीं बीजेपी अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों की चिंतक है और वह उनके हित के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसीलिए बीजेपी की ओर से ज्ञानेश्वर पाटिल का नाम सामने आया है। हालांकि औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है लेकिन इस बात की लगभग पूरी संभावना है कि ज्ञानेश्वर पाटिल ही बीजेपी की ओर से खंडवा लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी होंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews