शिवराज सरकार के लिए मुसीबत बनी गोपाल भार्गव की यह घोषणा

शिवराज सरकार के लिए मुसीबत बनी गोपाल भार्गव की यह घोषणा

भोपाल।

बीजेपी (bjp) में इन दिनों वर्चुअल रैलियों (vertual rallys) का जोर है। 24 विधानसभा( assembly) सीटों के लिए उपचुनाव (by election) होने है और मुख्यमंत्री (chief minister) शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर लगातार इन रैलियों के माध्यम से बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने का काम कर रहे हैं ।इन रैलियों में कमलनाथ सरकार की दो लाख रू तक की किसान कर्जा माफी योजना को पानी पी पीकर कोसा जा रहा है ।

हालांकि बीजेपी ने कभी यह नहीं कहा कि बीजेपी यह कर्जा माफ करेगी क्योंकि शिवराज यह पहले ही कह चुके हैं कि वह कर्जा देते ही नहीं क्योंकि मध्य प्रदेश में 0% ब्याज पर ऋण देने की सुविधा सरकार पहले ही उपलब्ध करा चुकी है। लेकिन इन सबके बीच कुछ दिन पहले सागर की सुरखी विधानसभा में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव ने जनता को यह विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार कमलनाथ सरकार द्वारा दिए गए हर वचन को पूरा करेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कमलनाथ दो लाख तक का किसान कर्जा माफ नहीं कर पाए लेकिन बीजेपी की सरकार इसे पूरा करेगी। इससे भी आगे बढ़ते हुए गोपाल भार्गव ने कहा कि बेरोजगारों को भत्ता देने की बात सरकार ने पूरी नहीं की लेकिन बीजेपी सरकार इसे यथासंभव पूरा करने की कोशिश करेगी ।

दरअसल कमलनाथ की सरकार किसानों का 56 हजार करोड़ रुपए में से केवल 6000 करोङ रू का कर्जा माफ कर पाई थी और मध्य प्रदेश की वित्तीय स्थिति इस बात की कतई इजाजत नहीं देती कि सरकार बाकी बचे हुए 50000 करोड रुपए माफ कर पाए ।ऐसी हालत में विधानसभा के उपचुनावों में यह मुद्दा तूल पकड़ेगा कि प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने अब जब वादा कर दिया है तो सरकार क्या कर रही है, निश्चित रूप से बीजेपी के लिए मुसीबत का सबब बनेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews