पुलिसकर्मियों को लेकर गृह मंत्री का यह बड़ा ऐलान, चेहरों पर लौटेगी खुशी

पंचायत चुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा(Home Minister Dr. Narottam Mishra) ने प्रदेश के पुलिसकर्मियों(Policemen) के बारे में एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल पिछले काफी लंबे समय से इस बात को लेकर पुलिस कर्मियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी कि उनकी छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। वजह बनी थी मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक वीके जोहरी(Madhya Pradesh Director General of Police VK Johri) का एक आदेश जिसकी वजह से पुलिसकर्मी काफी हताश और निराश थे ।

इस आदेश में कहा गया था कि कोरोना(corona) के चलते पुलिस कर्मियों की सारी छुट्टियां निरस्त की जाती है ।सोमवार को प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए साफ किया कि ना तो राज्य सरकार और ना ही गृह मंत्रालय(Home Ministry) की ओर से इस तरह का कोई आदेश दिया गया है यानी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर किसी भी तरह की कोई रोक सरकार के द्वारा नहीं लगाई गई है। डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने यह भी साफ किया है कि यदि पुलिसकर्मियों में छुट्टियों को लेकर कोई असमंजस की स्थिति है तो उसकी वजह आमतौर पर होने वाले त्यौहार जैसे मोहर्रम, गणेश चतुर्थी आदि पर छुट्टियों के बारे में जारी किए गए सर्कुलर हो सकते हैं ।

लेकिन सरकार ने इस तरह की कोई भी रोक छुट्टियों करने की नही लगाई है। गृहमंत्री के इस आदेश के बाद पुलिस कर्मियों में हर्ष का माहौल है और उनका साफ तौर पर मानना है कि इससे उनके ऊपर जो मानसिक दबाव बना था वह दूर करने में मदद मिलेगी और वे लंबे समय से परिवार से दूरी की वजह से आ रहे मानसिकता अवसाद को दूर कर सकेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews