लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा

पंचायत चुनाव

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhya pradesh) में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण(infection) के बीच स्वास्थ्य मंत्री(health minister) नरोत्तम मिश्रा(narottam mishra) ने कोरोना(corona) एवं लॉकडाउन(lockdown) पर बात की। मीडिया के प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा या नहीं के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन के विषय पर फैसला प्रधानमंत्री(primeminister) नरेंद्र मोदी(narendra modi) के नेतृत्व में मोदी टीम(modi team) द्वारा लिया जाता है। ऐसे में अभी इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।वहीँ उन्होंने कहा कि प्रदेश के केवल कुछ जिले ऐसे हैं।जिसमें कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। हमें मध्यप्रदेश में केवल कुछ जिलों(districts) के लिए विशेष रणनीति बनाने की जरूरत है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अभी कोरोना के एक-दो जम्प और आ सकते है। मुझे ऐसा प्रतीत को रहा है एक जम्प के बाद कमी आ जाएगी।

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि केस(case) आ भी रहे है केस कम भी हो रहे है। यह एक ऐसी वैश्विक बीमारी है जिसका फैलाव स्पर्श मात्र से जीवाणुओं(viruses) से, खांसने से हो जाती है। यह अच्छी बात है कि चिरायु(chirayu) में एक भी मौत नहीं हुई है। सेंट्रर(center) ठीक काम कर रहे है। कल 2084 सैंपल रिपोर्ट(sample report) भोपाल(bhopal) औऱ इंदौर(indore) से भेजी गई थी। जिसमें डबल डिजिट में लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। वहीं कोरोना योद्धाओं के कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्होंने कहा कि कोई मानवीय त्रुटि हो जाती है लेकिन ऐसे लोगों की संख्या बेहद कम है।

कोरोना बढ़ने के कारण पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा हमने पहले भी कहा कि जमात के कारण, जमाती लोग इतना नीचे तक उतर गए थे। जब हमारी टीम गई तो पथराव किया, पुलिसकर्मी स्वास्थकर्मी घायल हुए। योजना बंदी के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, अभी प्राथमिकता है कि अर्थव्यवस्था को कैसे पटरी पर लाया जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews