भोपाल में बिगड़े हालात, 64 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, एडवाइजरी जारी कर सकते हैं कलेक्टर

भोपाल में बिगड़े हालात, 64 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, एडवाइजरी जारी कर सकते हैं कलेक्टर

भोपाल।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल(Bhopal, capital of Madhya Pradesh) में शुक्रवार को कोरोना(corona) के 64 नए मामले सामने आए हैं। जहां लगातार बढ़ रहे संक्रमण की संख्या से प्रशासन परेशान है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के कलेक्टर(collector) ने भोपाल के कुछ क्षेत्रों में कर्फ्यू(curfew) लागू कर दिया है। 64 नए मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लोकल हेड ऑफिस(Local Head Office of State Bank of India) से 4 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही साथ सीआरपीएफ(CRPF) के 2 जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव(Report positive) आई है।

बता दे कि संक्रमण की संख्या भोपाल में 3417 पहुंच गई है। जबकि 2577 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। नेवरी मिले मरीज में तीन अरेरा कॉलोनी, एक इब्राहिमगंज और हमीदिया और जहांगीराबाद से एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। वही कटारा हिल्स, बाबरिया, लखेरापूरा से एक एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर लगातार बढ़ रहे संक्रमण की संख्या को देखते हुए भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भोपाल के इब्राहिमगंज में 12 जुलाई से 19 जुलाई की रात तक टोटल लॉक डाउन कर दिया है। भोपाल कलेक्टर आज जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या के बीच एडवाइजरी जारी कर सकते हैं।

बता दें कि जुलाई के पहले सप्ताह से ही प्रदेश में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। यहां आए थे 50 से ऊपर की संख्या में मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। जिले में कल सबसे अधिक 80 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद आज 64 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में संक्रमित की संख्या 3400 के पार पहुंच गई है। जबकि 2535 अब तक स्वस्थ हो अपने घर लौट चुके हैं। हालांकि कोरोना की चपेट में आने से अब तक 116 लोगों ने अपनी जान गवा दी है। वहीं जिले के विभिन्न अस्पतालों में 742 संक्रमित का इलाज चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews