यादव अहिर सेना का मुरारी बापू पर कड़ा विरोध, MP में कथाओं का होगा बहिष्कार

यादव अहिर सेना का मुरारी बापू पर कड़ा विरोध, MP में कथाओं का होगा बहिष्कार

इन्दौर।आकाश धोलपुरे

कथा वाचक मुरारी बापू ने भगवान श्री कृष्ण एंव दाऊ बलराम के संदर्भ में आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते हुए मर्यादा की सभी सीमाएँ तोड़ दी हैं।मुरारी बापू ने श्री कृष्ण के पुत्रों को शराबी एंव महिलाओं से छेड़खानी करने वाला बताया तथा दाऊ बलराम को भी शराब के नशे में रहने वाला बताया तथा भगवान श्री कृष्ण को धर्म राज की स्थापना करने में असफल बताया ।इस तरह का वार्तालाप इतिहास और धर्म शास्त्रों को विलोपित करने का असफल प्रयास हैं।जिसकी यादव अहिर सेना कठोर निंदा करती हैं।

म.प्र.यादव अहिर सेना के प्रमुख राकेश सिंह यादव ने बताया की मुरारी बापू का यह कृत्य संपूर्ण यादव समाज का घोर अपमान हैं जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा।यादव अहिर सेना म.प्र. में मुरारी बापू की कथा का बहिष्कार करके कड़ा विरोध दर्ज कराएगी।

यादव अहिर सेना की महिला कार्यकारिणी की अध्यक्ष श्रीमती दीपिका यादव ने मुरारी बापू का कड़ा विरोध यादव समाज का महिलाओं की तरफ से दर्ज कराते हुए भगवान श्री कृष्ण की सभी महिला भक्तों से आव्हान किया हैं की मुरारी बापू का कड़ा विरोध करके चुडियॉं गुजरात जूनागढ मुरारी बापू को भेंट पहुँचायी जाएगी।मुरारी बापू चुडियॉं पहनकर घर में बैठे और भगवान श्री कृष्ण के संदर्भ में गलत भाषा का उपयोग न करे।मुरारी बापू के ख़िलाफ़ राष्ट्रपति को पत्र लिखकर भी शिकायत की गई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews